गूगल ने पिक्सल डिवाइस के लिए जारी किया एंड्रॉयड 17 QPR1 बीटा 9
पिछले सप्ताह अपडेट के बाद गूगल ने अब पिक्सल डिवाइस के लिए एंड्रॉयड 17 QPR1 बीटा 9 जारी कर दिया है। जुलाई के सिक्योरिटी पैच पर आधारित यह नया वर्जन ऐप्स स्विच करते वक्त आने वाली दिक्कतें या फिर वीडियो और नोटिफिकेशन के समय अचानक तेज आवाजें आने जैसी उन परेशान करने वाली कई खामियों को दूर करता है।
बैटरी ड्रेन की समस्या होगी दूर
यह अपडेट फोल्डेबल फोंस में टास्कबार आइकन के गायब होने की दिक्कत को भी खत्म करता है। इसके अलावा, यह उन रीबूट लूप्स को भी रोकता है, जो हर 20-30 सेकेंड में परेशान करते थे और बैटरी ड्रेन की परेशानी भी दूर करता है।
यह अपडेट लगभग सभी नए पिक्सल फोंस के लिए उपलब्ध है, जिसमें पिक्सल 6 से लेकर पिक्सल 9 सीरीज तक, फोल्ड, टैबलेट, पिक्सल 10, पिक्सल 10 प्रो, पिक्सल 10 प्रो XL, पिक्सल 10 प्रो फोल्ड, पिक्सल 10A, एंड्रॉयड एमुलेटर और साथ ही पिक्सल 8A और 9A शामिल हैं। गूगल ने यूजर्स से कहा है कि अगर, उन्हें कोई नए बग्स दिखते हैं तो वे फीडबैक ऐप या इश्यू ट्रैकर पर इसकी रिपोर्ट कर सकते हैं।