NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / चार साल पुरानी 2018 चिप के साथ आएगी गूगल पिक्सल वॉच, रिपोर्ट में खुलासा
    अगली खबर
    चार साल पुरानी 2018 चिप के साथ आएगी गूगल पिक्सल वॉच, रिपोर्ट में खुलासा
    चार साल पुरानी 2018 चिप के साथ आएगी गूगल पिक्सल वॉच

    चार साल पुरानी 2018 चिप के साथ आएगी गूगल पिक्सल वॉच, रिपोर्ट में खुलासा

    लेखन रोहित राजपूत
    May 15, 2022
    05:59 pm

    क्या है खबर?

    गूगल ने अपने एनुअल इवेंट 'गूगल I/O 2022' में कई सेवाओं और प्रोडक्ट्स का ऐलान किया है, जिसमें गूगल पिक्सल वॉच भी शामिल है। इसे अगले कुछ महीनों में वैश्विक स्तर पर लॉन्च करने की योजना है।

    कंपनी ने पुष्टि की है कि, ऐपल वॉच के विपरीत इस वॉच में एक गोलाकार डिस्प्ले होगी।

    इसके अलावा 9to5Google की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि कंपनी स्मार्टवॉच में चार साल पुरानी चिपसेट का इस्तेमाल कर सकती है।

    जानकारी

    लंबे समय से इस चिप का हो रहा इस्तेमाल

    9to5google की एक रिपोर्ट, गूगल की यह स्मार्टवॉच सैमसंग के एक्सिनोस 9110 SoC द्वारा संचालित होगी। इस चिपसेट को 2018 में ओरिजिनल गैलेक्सी वॉच के साथ लॉन्च किया गया था।

    रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग इस पुरानी चिप का इस्तेमाल स्मार्टवॉच में लंबे समय से कर रही है। बता दें कि एक्सिनोस 9110 SoC एक 10nm चिपसेट है, इसमें दो Cortex-A53 कोर हैं।

    हालांकि, कंपनी की तरफ से आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

    डिजाइन

    ऐसा होगा गूगल पिक्सल वॉच का डिजाइन

    सामने आई फोटोज में दिखा है कि नई वॉच क्लीन और सिंपल डिजाइन के साथ आएगी।

    यह स्मार्टवॉच बड़े गोल डायल और बेजल-लेस डिजाइन के साथ दिख रही है।

    खास बात यह है कि ऐपल वॉच की तर्ज पर इसमें भी एक फिजिकल क्राउन दिया गया है, जैसा सामान्य एनालॉग वॉचेस में देखने को मिलता है।

    गूगल सैमसंग और ऐपल दोनों के वियरेबल्स से प्रेरणा लेकर इसे डिजाइन कर सकती है।

    जानकारी

    गुम हुए डिवाइस की लोकेशन बताएगी ये स्मार्टवॉच

    पिक्सल वॉच फाइंड माय डिवाइस ऐप के साथ मिलकर काम करेगी। इस फीचर्स से उपयोगकर्ताओं की कलाई पर उपलब्ध मैप्स पर उनके गुम हुए पिक्सेल फोन, ईयरबड्स या किसी अन्य सपोर्टेड डिवाइस की जानकारी बताएगी।

    फीचर्स

    पिक्सल वॉच में मिलेंगे कई हेल्थ फीचर्स

    माना जा रहा है कि गूगल पिक्सल वॉच हेल्थ और फिटनेस मेट्रिक्स को मॉनीटर करेगी।

    इसमें एक हार्ट-रेट मॉनीटर और स्टेप काउंटिंग जैसे बेसिक हेल्थ-ट्रैकिंग फीचर्स मिल सकते हैं।

    रिपोर्ट के मुताबिक, डिवाइस का मौजूदा वर्जन सिंगल चार्ज पर लगभग एक दिन का बैकअप देता है और स्लो चार्ज होता है।

    गूगल के नए वियरेबल में स्टैंडर्ड साइज वॉचबैंड्स का सपोर्ट देखने को मिल सकता है, जिससे इसके स्ट्रैप्स आसानी से बदले जा सकेंगे।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (इंफो)

    गूगल I/O कंपनी की एनुअल डिवेलपर्स कॉन्फ्रेंस है, जिसमें कंपनी अपने सॉफ्टवेयर फीचर्स और नए हार्डवेयर में किए गए सुधारों की जानकारी देती है। इस साल इवेंट का आयोजन 11 और 12 मई को किया गया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्मार्टवॉच
    गूगल
    वियरेबल्स

    ताज़ा खबरें

    इंस्टाग्राम रील्स में कैसे एडजेस्ट करें ऑडियो लेबल? जानिए आसान तरीका  इंस्टाग्राम
    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025

    स्मार्टवॉच

    टाइटन ट्रैक स्मार्टवॉच सीरीज भारत में लॉन्च, इतनी है कीमत वियरेबल्स
    शाओमी की वैलेंटाइन्स डे सेल शुरू, वियरेबल्स पर बड़ा डिस्काउंट शाओमी
    स्मार्टवॉच पर काम कर रही है फेसबुक, सोशल मीडिया से जुड़े फीचर्स मिलेंगे- रिपोर्ट फेसबुक
    शुगर की जांच कर पाएंगी ऐपल वॉच सीरीज 7, दिखा पेटेंट ऐपल

    गूगल

    जल्द लॉन्च होने वाला है गूगल पिक्सल 6a, जानें कैसे होंगे फीचर्स लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
    खास नेस्ट हब तैयार कर रही है गूगल, निकाला जा सकेगा इसका डिस्प्ले लेटेस्ट टेक्नोलॉजी
    गूगल क्रोम से गायब होगी बुकमार्क बार, साइड पैनल बनेगा इंटरनेट ब्राउजर का हिस्सा इंटरनेट
    गूगल ने रोलआउट किया नया क्रोम वर्जन, हैकिंग से बचने के लिए तुरंत करें अपडेट हैकिंग

    वियरेबल्स

    ऑनलाइन लीक हुए गूगल पिक्सल वॉच के रेंडर्स, मिल सकता है वियरOS का सपोर्ट स्मार्टवॉच
    टाइमेक्स फिट स्मार्टवॉच टेलिमेडिसिन फीचर और टेंपरेचर सेंसर के साथ भारत में लॉन्च स्मार्टवॉच
    सोनी ने लॉन्च किया कपड़ों में पहनने वाला AC रिऑन पॉकेट 2, इतनी है कीमत सोनी
    ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुई रेडमैजिक वॉच, जानें कीमत और फीचर्स स्मार्टवॉच
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025