Page Loader
गूगल पिक्सल 5a FCC पर हुआ लिस्ट, अगस्त में हो सकता है लॉन्च
गूगल पिक्सल स्मार्टफोन FCC पर हुआ लिस्ट

गूगल पिक्सल 5a FCC पर हुआ लिस्ट, अगस्त में हो सकता है लॉन्च

Jul 09, 2021
10:30 pm

क्या है खबर?

गूगल पिक्सल 5a स्मार्टफोन लॉन्चिंग से पहले अमेरिका की लिस्टिंग साइट FCC पर देखा गया है। गूगल पिक्सल 5a को मॉडल नेम G1F8F, GR0M2 और G4S1M के साथ लिस्टिंग किया गया है। साथ ही इसे FCC पर दो मॉडल नंबरों- A4RG4S1M और A4RG1F8F के साथ भी देखा गया है। एक मॉडल नॉर्थ अमेरिकी वेरिएंट के रूप में, जबकि दूसरे के दुनिया के बाकी हिस्सों में लॉन्च होने की उम्मीद है। पिक्सल 5a अगले महीने लॉन्च हो सकता है।

जानकारी

इन बातों का हुआ है खुलासा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल पिक्सल 5a का कोडनेम बारबेट (Barbet) हो सकता है। पहले एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि हैंडसेट को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) लिस्टिंग में भी देखा गया था, जो इसके भारत में लॉन्च होने का संकेत है।

डिजाइन एंड डिस्प्ले

पहले से मौजूद पिक्सल 4a से लिया गया है डिजाइन

गूगल पिक्सल 5a कंपनी के पहले से मौजूद फोन गूगल पिक्सल 4a की तरह ही होगा। बस अतिरिक्त फीचर में यह SoC और एक 5G सपोर्ट स्मार्टफोन है। इसमें 5.81 इंच की OLED स्क्रीन है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 444 PPI है। इसके स्क्रीन रेजोल्यूशन को 1080X2340 पिक्सल रखा गया है और डिवाइस में बेजल-लेस पंच-होल लगा हुआ है। इसके अलावा डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास द्वारा सुरक्षित किया गया है।

कैमरा

डुअल-कैमरा सेटअप से मिलता है शानदार एक्सपोजर

गूगल पिक्सल 5a पीछे की तरफ एक डुअल-कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें एक 12.2MP का मुख्य कैमरा और दूसरा 13MP का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजर और LED फ्लैश लाइट को भी इसके साथ जोड़ा गया है। बैक कैमरे में एक्स्ट्रा फीचर्स के रूप में एक्सपोजर सेटिंग, ISO नियंत्रण, HDR मोड, ऑटोफ्लैश, फेस डिटेक्शन जैसे बहुत से फीचर्स शामिल हैं। वहीं, फ्रंट में सिंगल 8MP का सेल्फी-शूटर लगा है।

इंटरनल फीचर्स

फोन में लगा है हाई स्पीड प्रोसेसर

गूगल पिक्सल 5a में 6GB RAM और एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750G चिपसेट दिया गया है। यह एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित होता है, जिसमें 2.2 GHz की स्पीड मिलती है। इसके अलावा इसमें क्रियो 570 डुअल कोर और हेक्सा कोर फ्रेमवर्क शामिल है। स्मार्टफोन के अंदर 3,480mAh की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है, जो नॉन-रिप्लेसेबल है और फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। स्मूद ग्राफिकल इफेक्ट के लिए फोन में एड्रेनो 619 GPU भी है।

जानकारी

इस कीमत पर आ सकता है गूगल का नया स्मार्टफोन

भारत में गूगल पिक्सल 5a की कीमत 34,999 रुपये होने की उम्मीद है। यह गूगल का बेस वेरिएंट है, जिसे ब्लैक और गोल्ड रंग में उपलब्ध होने की उम्मीद है। इसमें दिए गए 128 GB इंटरनल स्टोरेज को और बढ़ाया नहीं जा सकता।