LOADING...
गूगल ने लॉन्च किया नया AI फोटो टूल, अब महंगी फोटोग्राफी मुफ्त में होगी
गूगल ने लॉन्च किया नया AI फोटो टूल

गूगल ने लॉन्च किया नया AI फोटो टूल, अब महंगी फोटोग्राफी मुफ्त में होगी

Feb 20, 2026
10:43 am

क्या है खबर?

टेक दिग्गज कंपनी गूगल ने अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) प्लेटफॉर्म पोमेल्ली में 'फोटोशूट' नाम का नया टूल लॉन्च किया है। यह टूल साधारण प्रोडक्ट फोटो को स्टूडियो जैसी प्रोफेशनल तस्वीर में बदल सकता है। यह नैनो बनाना नाम के AI मॉडल पर काम करता है। इसका मकसद छोटे और मध्यम कारोबारियों को महंगी फोटोग्राफी से बचाना है। यह फीचर अभी कुछ चुनिंदा देशों में मुफ्त बीटा रूप में उपलब्ध कराया गया है।

काम

कैसे काम करता है फोटोशूट फीचर?

इस टूल में यूजर अपने प्रोडक्ट की सामान्य फोटो अपलोड करता है और फिर अलग-अलग तैयार टेम्पलेट में से एक चुन सकता है। इसके बाद AI अपने आप बैकग्राउंड बदल देता है, लाइटिंग सुधारता है और तस्वीर को आकर्षक बनाता है। यह बिजनेस की ब्रांड पहचान के अनुसार डिजाइन को भी एडजस्ट करता है। तैयार फोटो को सोशल मीडिया, विज्ञापन या मार्केटिंग कैंपेन में सीधे इस्तेमाल किया जा सकता है।

खासियत

महंगी फोटोग्राफी का सस्ता विकल्प

आमतौर पर प्रोफेशनल प्रोडक्ट शूट पर सैकड़ों से हजारों डॉलर तक खर्च आ सकता है। ऐसे में यह AI टूल लागत कम करने में मदद कर सकता है। खासतौर पर ई-कॉमर्स से जुड़े छोटे कारोबारियों के लिए यह उपयोगी माना जा रहा है। गूगल का दावा है कि यह टूल प्रोडक्ट की सही और साफ प्रस्तुति देता है, जिससे ब्रांड की पहचान भी बनी रहती है और समय की बचत भी होती है।

Advertisement

अन्य

आगे और फीचर जोड़ने की तैयारी

पोमेल्ली प्लेटफॉर्म में हाल ही में वीडियो बनाने की सुविधा भी जोड़ी गई है। गूगल आगे इसे और मजबूत करने की योजना बना रहा है, जिसमें मल्टी-प्लेटफॉर्म कैंपेन और ब्रांड वॉइस जैसी सुविधाएं शामिल हो सकती हैं। भविष्य में इसे और देशों में शुरू किया जा सकता है। कंपनी यूजर फीडबैक के आधार पर नए फीचर जोड़ने पर काम कर रही है, ताकि छोटे व्यवसायों के लिए डिजिटल मार्केटिंग और आसान हो सके।

Advertisement