NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / गूगल ने एंड्रॉयड 16 को इन फीचर्स के साथ किया लॉन्च
    अगली खबर
    गूगल ने एंड्रॉयड 16 को इन फीचर्स के साथ किया लॉन्च
    गूगल ने एंड्रॉयड 16 को इन फीचर्स के साथ किया लॉन्च (तस्वीर: गूगल)

    गूगल ने एंड्रॉयड 16 को इन फीचर्स के साथ किया लॉन्च

    लेखन बिश्वजीत कुमार
    Jun 11, 2025
    12:02 pm

    क्या है खबर?

    गूगल ने अपने नए मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 16 को उम्मीद से पहले लॉन्च कर दिया है।

    सबसे पहले यह अपडेट पिक्सल डिवाइस पर उपलब्ध हुआ है। आमतौर पर एंड्रॉयड अपडेट साल के अंत में आते हैं, लेकिन इस बार ऐपल के iOS 26 लॉन्च के अगले ही दिन इसे लॉन्च करना एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है।

    आने वाले महीनों में अन्य एंड्रॉयड कंपनियों जैसे सैमसंग, वनप्लस आदि पर भी यह अपडेट मिलने की उम्मीद है।

     नोटिफिकेशन 

    अब मिलेंगे लाइव राइड और फूड अपडेट

    एंड्रॉयड 16 में सबसे बड़ा बदलाव नोटिफिकेशन सिस्टम में हुआ है।

    अब यूजर फूड डिलीवरी और राइड ऐप्स से रीयल-टाइम में जानकारी पा सकेंगे, बिना बार-बार ऐप खोले। गूगल सैमसंग, वनप्लस जैसे ब्रांड्स के साथ मिलकर इन फीचर्स को और डिवाइस में लाने की तैयारी कर रही है।

    इसके साथ ही, नोटिफिकेशन को ऑटोमैटिकली ग्रुप किया जाएगा, जिससे मोबाइल स्क्रीन कम अव्यवस्थित लगेगी और यूजर्स को सटीक जानकारी मिलेगी।

    उपकरण

    सुनने वाले उपकरणों के लिए एंड्रॉयड 16 में खास सुधार

    गूगल ने एंड्रॉयड 16 में सुनने वाले उपकरणों के लिए सपोर्ट को बेहतर किया है।

    अब यूजर्स अपने फोन के माइक्रोफोन का उपयोग करके कॉल में बैकग्राउंड शोर से बच सकते हैं। इसके साथ ही अब फोन में ही वॉल्यूम जैसी सेटिंग्स को कंट्रोल करने की सुविधा मिलेगी।

    इससे उपकरण यूजर्स को ज्यादा स्पष्ट आवाज मिलेगी और उन्हें अलग ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे अनुभव ज्यादा सहज होगा।

    सुरक्षा

    सुरक्षा में बड़ा बदलाव

    एंड्रॉयड 16 में एक नया हाई-सिक्योरिटी मोड जोड़ा गया है, जिसे 'एडवांस्ड सिक्योरिटी' कहा गया है।

    यह उन लोगों के लिए है जो साइबर खतरों से अधिक सुरक्षा चाहते हैं। यह फीचर स्कैम कॉल, खतरनाक वेबसाइट और दुर्भावनापूर्ण ऐप्स को ब्लॉक करता है।

    इसे किसी भी यूजर द्वारा एक्टिव किया जा सकता है। यह फीचर खासतौर पर पब्लिक फिगर या हाई रिस्क यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, लेकिन सभी को इसका फायदा मिल सकता है।

    अन्य

    बड़ी स्क्रीन के लिए डेस्कटॉप जैसा अनुभव और नए टूल्स

    एंड्रॉयड 16 अब फोल्डेबल और टैबलेट डिवाइस पर डेस्कटॉप जैसा अनुभव देगा।

    गूगल ने 'डेस्कटॉप विंडोइंग' फीचर जोड़ा है, जिससे एक साथ कई ऐप खोलने, उनका आकार बदलने और मूव करने की सुविधा मिलेगी।

    इसके अलावा, टास्कबार ओवरफ्लो टूल और कीबोर्ड शॉर्टकट जैसे फीचर्स जल्द आने वाले हैं। HDR स्क्रीनशॉट, अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और आइडेंटिटी चेक जैसे फीचर्स भी एंड्रॉयड 16 में जोड़े गए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गूगल
    एंड्रॉयड

    ताज़ा खबरें

    गूगल ने एंड्रॉयड 16 को इन फीचर्स के साथ किया लॉन्च गूगल
    हरियाणा: पत्नी पर किया शक, फरीदाबाद में 4 बच्चों को लेकर ट्रेन के सामने कूदा पिता हरियाणा
    स्पैनिश गायक एनरिक इग्लेसियस 13 साल बाद भारत में मचाएंगे धमाल, कब और कहां देंगे प्रस्तुति?  हॉलीवुड के सितारे
    मेघालय हनीमून मामला: राजा रघुवंशी की हत्या से जुड़े क्या-क्या सबूत पुलिस के हाथ लगे? मध्य प्रदेश

    गूगल

    गूगल ने 10 साल बाद अपने 'G' आइकन में किया बदलाव टेक्नोलॉजी
    गूगल बना रही सॉफ्टवेयर AI एजेंट, जानिए किस तरह होगा इसका उपयोग  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    SBI की ऐतिहासिक उपलब्धि, दुनिया की 100 सबसे ज्यादा कमाई वाली कंपनियों की सूची में शामिल भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
    एंड्रॉयड में कौन-कौन से नए सुरक्षा फीचर्स जोड़ रही है गूगल? एंड्रॉयड

    एंड्रॉयड

    स्मार्टफोन में चालू करें यह सेटिंग, भूकंप को लेकर समय रहते मिल जाएगा अलर्ट भूकंप
    फोनपे में आई खराबी के लिए कैसे करें रिपोर्ट? यहां जानें तरीका  फोनपे
    व्हाट्सऐप पर शेयर करने से पहले फोटो कैसे करें एडिट? जानिए आसान तरीका  व्हाट्सऐप
    इंस्टाग्राम में को-वॉचिंग फीचर का कैसे करें उपयोग? यहां जानें चरणबद्ध तरीका  इंस्टाग्राम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025