गूगल के AI एजेंट्स बिना सर्च किए सीधे देंगे हर अपडेट
टेक्नोलॉजी
गूगल नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सर्च एजेंट्स का परीक्षण कर रही है। ये एजेंट्स आपके लिए वेबसाइट्स, खबरों और सोशल मीडिया पर नजर रखेंगे।
इससे आपको हवाई यात्रा के टिकटों की कीमतों या ताजा खबरों जैसी जानकारियों के लिए खुद बार-बार सर्च नहीं करना पड़ेगा। अब आपको खुद चीजें जांचने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि ये एजेंट्स सीधे आपको नई से नई जानकारी पहुंचा देंगे।
निजता को लेकर उठ रहे सवाल
इन AI एजेंट्स का मकसद केवल जरूरी अपडेट देना है, ताकि आपका समय बचे, लेकिन कई पब्लिशर्स को यह डर सता रहा है कि अगर, AI सभी जानकारियों का सार बता देगा तो लोग उनकी वेबसाइट पर कम आएंगे। दूसरी तरफ, निजता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं क्योंकि इन एजेंट्स को ठीक से काम करने के लिए आपकी आदतों और पसंद को जानना पड़ेगा। फिलहाल, गूगल ने बताया है कि यह फीचर अभी परीक्षण के चरण में ही है।