गूगल पिक्सल 11 पर लॉन्च से पहले मिल रही खास छूट
टेक्नोलॉजी
पिक्सल 11 के 13 अगस्त को लॉन्च होने से ठीक पहले गूगल कुछ चुनिंदा अमेरिकी ग्राहकों को प्री-ऑर्डर पर 150 डॉलर (करीब 14,000 रुपये) की छूट का कोड भेज रही है।
इससे ग्राहकों के पास लॉन्च से पहले फोन पर पैसे बचाने का मौका है।
छूट ट्रेड-इन क्रेडिट्स के साथ मिलेगी
यह ऑफर केवल अनलॉक किए गए या गूगल फाई पिक्सेल 11S के लिए है, जिन्हें गूगल स्टोर या माय पिक्सेल ऐप से खरीदा जाएगा।
इसके लिए आपको अपने गूगल अकाउंट से लॉग-इन करना होगा और गूगल पे के जरिए पेमेंट करनी होगी। इस कोड को किसी अन्य प्रमोशन या छूट के साथ नहीं मिलाया जा सकता, लेकिन यह तुरंत मिलने वाले ट्रेड-इन क्रेडिट्स के साथ जरूर जुड़ जाएगा, जो 250 डॉलर (करीब 23,000 रुपये) तक हो सकते हैं। यह कोड 27 अगस्त तक इस्तेमाल करना होगा। यह छूट हर ग्राहक को केवल एक बार मिलेगी।