LOADING...
गूगल ने एंड्रॉयड ऑटो के लिए पेश किए नए AI फीचर, कारें होंगी और स्मार्ट
एंड्रॉयड ऑटो में आएंगे कई नए AI फीचर

गूगल ने एंड्रॉयड ऑटो के लिए पेश किए नए AI फीचर, कारें होंगी और स्मार्ट

May 12, 2026
11:20 pm

क्या है खबर?

गूगल ने एंड्रॉयड ऑटो और गूगल बिल्ट-इन कारों के लिए बड़े अपडेट की घोषणा की है। कंपनी नई AI सुविधाएं, बेहतर नेविगेशन और एंटरटेनमेंट फीचर लाने की तैयारी कर रही है। गूगल के मुताबिक, दुनियाभर में 25 करोड़ से ज्यादा एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट वाली गाड़ियां इस्तेमाल हो रही हैं। नए अपडेट के साथ कारों का इंटरफेस पहले से ज्यादा स्मार्ट और आसान बनाया जाएगा। ये फीचर इस साल के आखिर तक कई गाड़ियों में मिलने शुरू हो सकते हैं।

स्क्रीन

कार स्क्रीन का डिजाइन होगा ज्यादा आधुनिक

गूगल एंड्रॉयड ऑटो में नया डिजाइन लेकर आ रही है, जो मटेरियल 3 एक्सप्रेसिव सिस्टम पर आधारित होगा। इसमें नए फॉन्ट, स्मूथ एनिमेशन और खास कार डिस्प्ले के लिए बनाए गए वॉलपेपर मिलेंगे। कंपनी विजेट सपोर्ट भी जोड़ रही है, जिससे ड्राइवर सीधे स्क्रीन पर मौसम, पसंदीदा कॉन्टैक्ट और स्मार्ट होम कंट्रोल जैसी जानकारी देख सकेंगे। नया इंटरफेस अलग-अलग स्क्रीन आकार और डिजाइन वाली गाड़ियों के हिसाब से खुद को आसानी से ढाल सकेगा।

मैप्स

गूगल मैप्स और वीडियो फीचर होंगे बेहतर

गूगल मैप्स में नया इमर्सिव नेविगेशन फीचर जोड़ा जा रहा है। इसके जरिए ड्राइवरों को 3D स्टाइल मैप, सड़क, बिल्डिंग, लेन और ट्रैफिक लाइट की ज्यादा साफ जानकारी मिलेगी। कुछ गाड़ियों में कैमरे की मदद से लाइव लेन गाइडेंस भी दिया जाएगा। इसके अलावा, पार्किंग या चार्जिंग के दौरान यूजर फुल HD में यूट्यूब वीडियो भी देख सकेंगे। गाड़ी चलने पर वीडियो अपने आप केवल ऑडियो मोड में बदल जाएगा ताकि ड्राइविंग सुरक्षित बनी रहे।

Advertisement

जेमिनी AI

जेमिनी AI करेगा कई काम आसान

गूगल ने बताया कि जेमिनी AI अब कार सिस्टम में और गहराई से काम करेगा। यह मैसेज, ईमेल, कैलेंडर और ऐप्स से जानकारी समझकर ड्राइवर की मदद करेगा। उदाहरण के तौर पर, अगर किसी चैट में पता लिखा होगा तो जेमिनी उसे खुद ढूंढ सकता है। कंपनी ने इसे वॉइस कमांड से खाना ऑर्डर करते हुए भी दिखाया। गूगल बिल्ट-इन कारों में यह डैशबोर्ड चेतावनी, ट्रंक स्पेस और दूसरी जरूरी गाड़ी जानकारी भी समझा सकेगा।

Advertisement