LOADING...
गूगल ने नया AI एजेंट 'जेमिनी स्पार्क' किया पेश, जानिए क्या करेगा यह काम
गूगल ने नया AI एजेंट 'जेमिनी स्पार्क' किया पेश

गूगल ने नया AI एजेंट 'जेमिनी स्पार्क' किया पेश, जानिए क्या करेगा यह काम

May 20, 2026
12:27 am

क्या है खबर?

गूगल ने अपने I/O 2026 डेवलपर कॉन्फ्रेंस में आज 'जेमिनी स्पार्क' नाम का नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एजेंट पेश किया है। कंपनी का कहना है कि यह सिर्फ सामान्य AI असिस्टेंट नहीं होगा, बल्कि यूजर्स के लिए काम करने वाला एक्टिव पार्टनर बनेगा। यह जेमिनी 3.5 मॉडल पर आधारित है और जीमेल, डॉक्स व स्लाइड्स जैसे गूगल वर्कस्पेस ऐप्स के साथ काम करेगा। यह यूजर्स के रोजमर्रा के कामों को आसान और तेज बनाने के लिए तैयार किया गया है।

समरी

ईमेल और कामों की समरी बनाएगा स्पार्क

गूगल ने बताया कि जेमिनी स्पार्क को अलग-अलग तरह के काम सिखाए जा सकते हैं। यह जीमेल में जरूरी डेडलाइन खोजकर उनकी सूची तैयार कर सकता है और लंबे ईमेल की छोटी समरी भी बना सकता है। कंपनी के अनुसार, यूजर्स इसे बार-बार होने वाले कामों के लिए भी इस्तेमाल कर पाएंगे। उदाहरण के तौर पर, यह हर महीने क्रेडिट कार्ड बिल में छिपे अतिरिक्त शुल्क को पहचानने जैसे काम कर सकेगा, जिससे लोगों का समय बच सकता है।

काम

कई ऐप्स के साथ करेगा मिलकर काम

गूगल ने बताया कि जेमिनी स्पार्क सिर्फ वर्कस्पेस ऐप्स तक सीमित नहीं रहेगा। यह कैनवा, ओपनटेबल और इंस्टाकार्ट जैसे दूसरे प्लेटफॉर्म से भी जुड़ सकेगा। कंपनी के अनुसार, यूजर्स इसे कई जुड़े हुए काम एक साथ करने के लिए भी इस्तेमाल कर पाएंगे। उदाहरण के लिए, यह मीटिंग नोट्स देखकर रिपोर्ट तैयार कर सकता है और उससे जुड़ा ईमेल ड्राफ्ट भी बना सकता है। आने वाले समय में इसमें और नए पार्टनर ऐप्स जोड़े जाने की योजना है।

Advertisement

नए फीचर

जल्द मिलेंगे और नए फीचर

गूगल ने जानकारी दी कि जेमिनी स्पार्क फिलहाल टेस्टर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है और अगले हफ्ते अमेरिका में गूगल AI अल्ट्रा बीटा यूजर्स को मिलेगा। आने वाले समय में इसमें ब्राउजर कंट्रोल और टेक्स्ट भेजने जैसे फीचर भी जोड़े जाएंगे। स्पार्क किसी बड़े काम, जैसे पैसे खर्च करने या ईमेल भेजने से पहले यूजर से अनुमति लेगा। गूगल इसे इस गर्मी में जेमिनी डेस्कटॉप ऐप में भी जोड़ने की तैयारी कर रहा है।

Advertisement