गूगल ने अपने डिवाइसेज के लिए जारी किया सितंबर का अपडेट, कई कमियां हुईं दूर
गूगल के सितंबर के सिस्टम अपडेट्स से एंड्रॉयड फोन, टैबलेट, वियर OS स्मार्टवॉच, गूगल/एंड्रॉयड टीवी, ऑटो और पर्सनल कंप्यूटर (PC) में भी बग फिक्स और रखरखाव से जुड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।
ये अपडेट्स प्ले सर्विसेस, प्ले स्टोर और प्ले सिस्टम अपडेट के जरिए आ रहे हैं। हालाँकि, एक बात का ध्यान रखना जरूरी है कि कुछ खास फीचर्स को पूरी तरह से सभी तक पहुंचने में कई महीने लग सकते हैं।
एंड्रॉयड सिस्टम इंटेलिजेंस को किया अपडेट
एंड्रॉयड सिस्टम इंटेलिजेंस को अब B.29/C.7 वर्जन पर अपग्रेड कर दिया गया है। इस अपडेट के साथ, बग फिक्स और रखरखाव से जुड़े सुधारों के जरिए सिस्टम की परफाॅर्मेंस पहले से कहीं ज्यादा बेहतर और स्मूथ हो जाएगी।
अगर, आप अपने डिवाइस पर यह अपडेट चेक करना चाहते हैं तो सेटिंग्स जाएं और सबसे ऊपर दिखने वाले अपने नाम पर टैप करें, जहां 'गूगल सर्विसेस' लिखा होगा। फिर 'ऑल सर्विसेस' पर टैप कर 'प्राइवेसी एंड सिक्योरिटी' में और आखिर में 'सिस्टम सर्विसेस' पर जाएं।