गूगल के स्मार्ट स्पीकर पर एक महीने बाद बहाल हुई रेडियो स्ट्रीमिंग
गूगल ने उस स्ट्रीमिंग समस्या को सुलझा दिया है, जिसकी वजह से लोगों को 'यह अभी उपलब्ध नहीं है' या 'इसे अभी नहीं चलाया जा सकता' जैसे एरर मैसेज मिलते थे।
भले ही उनके सीरीस XM सब्सक्रिप्शन सही से जुड़े हुए थे, फिर भी वे सिर्फ अपने फोन के ऐप पर ही इसे सुन पा रहे थे, अपने गूगल स्मार्ट स्पीकर्स पर नहीं।
रेडिट पोस्ट के जरिए दी जानकारी
गूगल ने इस सप्ताह एक रेडिट पोस्ट में यह खबर साझा की। इसके बाद मई से परेशान चल रहे डिवाइसेज पर सीरीस XM पूरी तरह से काम करने लगा।
यह खबर ऐसे समय आई है, जब गूगल ने अपना नया 99 डॉलर (करीब 9,000 रुपये) वाला होम स्पीकर लॉन्च किया है। यह नया स्पीकर जेमिनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से चलता है और इसमें बेहतर वॉयस कंट्रोल के साथ तेज प्रतिक्रिया का दावा किया गया है। हालांकि, बहुत से यूजर्स के लिए अपने मौजूदा स्पीकर्स पर सीरीस XM को फिर से सुन पाना ही सबसे बड़ी राहत है।