गूगल ने स्पेस-X के साथ अपनी साझेदारी को लंबे समय तक जारी रखने का फैसला किया है। उन्होंने अपना क्लाउड समझौता 2029 तक बढ़ा दिया है। एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी घोषणा की।
इस साझेदारी की जून में हुई डील के मुताबिक, यह जून, 2029 तक हर महीने 92 करोड़ डॉलर (करीब 8,500 करोड़ रुपये) की थी।
इस समझौते का मुख्य मकसद जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की अगली पीढ़ी को शक्ति देना है। साथ ही स्पेस-X के टेक्सास के स्टारबेस में बन रही नई सुपरकंप्यूटर फैसिलिटी और एरिजोना में बनने वाले दूसरे कैंपस को भी इसी से सपोर्ट मिलेगा।
एनवीडिया GPU का करेगी इस्तेमाल
यह समझौता केवल डाटा स्टोर करने के लिए नहीं है। स्पेस-X लगभग 1.1 लाख एनवीडिया GPU का इस्तेमाल करेगा, ताकि उसकी भारी कंप्यूटिंग जरूरतों को पूरा किया जा सके।
स्पेस-X ने गूगल और एंथ्रोपिक के साथ 70 अरब डॉलर (करीब 6,500 अरब रुपये) से भी ज्यादा के समझौते किए हैं।
अब वे टेक्सास के स्टारबेस और एरिजोना के कोचीस काउंटी में नई फैसिलिटीज बनाने के लिए 74 अरब डॉलर (करीब 6,800 अरब रुपये) से ज्यादा का निवेश करने की योजना बना रहे हैं। इसका लक्ष्य अपनी क्लाउड क्षमता को और भी मजबूत करना है।