Page Loader
माइक्रोसॉफ्ट की ग्लोबल आउटेज से एयरलाइंस के साथ इन सेवाओं पर पड़ा बुरा असर
ग्लोबल आउटेज से कई सेवाओं पर पड़ा बुरा असर

माइक्रोसॉफ्ट की ग्लोबल आउटेज से एयरलाइंस के साथ इन सेवाओं पर पड़ा बुरा असर

Jul 19, 2024
01:25 pm

क्या है खबर?

माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन होने के कारण दुनियाभर के अलग-अलग सेक्टर पर इसका बुरा असर देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में समस्या आज सुबह करीब 05:00 बजे ही उत्पन्न हुई थी। दोपहर तक सर्वर समस्या बढ़कर दुनिया के लगभग सभी देशों में अलग-अलग सेवाओं को प्रभावित करने लगी। वर्तमान में इस आउटेज के कारण दुनिया भर की एयरलाइंस कंपनियों की सेवाएं बाधित हो गई हैं।

प्रभाव

एयरलाइंस को इन समस्याओं का करना पड़ रहा सामना 

माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में तकनीकी खराबी आने के कारण कंपनी के सर्वर का उपयोग करने वाली लगभग सभी एयरलाइंस कंपनियां चेकिंग और टिकट बुकिंग जैसी सेवाओं में समस्या का सामना कर रही है। चेकिंग में समस्या उत्पन्न होने के कारण ऑस्ट्रेलिया, भारत और अमेरिका समेत कई अन्य देशों में विमान उड़ान नहीं भर पा रहे हैं। इससे पूरी दुनिया में कई जगह विमान सेवाएं ठप पड़ गई है। भारत में स्पाइसजेट और इंडिगो इससे सबसे अधिक प्रभावित है।

प्रभाव

एयरलाइंस के साथ-साथ इन सेक्टर पर पड़ा असर

एयरलाइंस के साथ-साथ इस आउटेज का असर मीडिया, बैंकिंग सेक्टर और शेयर बाजारों पर भी देखने को मिला है। सर्वर में खराबी के कारण ब्रिटेन में स्काई न्यूज का लाइव प्रसारण बंद हो गया है। कई जगहों पर रेडियो सेवाएं भी प्रभावित हो गई हैं। आउटेज की समस्या आने के कारण लंदन स्टॉक एक्सचेंज भी प्रभावित है। इसके अतिरिक्त, अमेरिका और ब्रिटेन समेत कई देशों में आपातकालीन सेवाओं पर भी इसका बुरा प्रभाव देखने को मिल रहा।