Page Loader
जेमिनिड उल्का वृष्टि 2022 आज और कल रहेगा चरम पर, जानें कैसे देखें
जेमिनिड उल्का वृष्टि इस साल की सबसे बड़ी उल्का बौछार है (तस्वीर: ट्विटर/@Albertaparks)

जेमिनिड उल्का वृष्टि 2022 आज और कल रहेगा चरम पर, जानें कैसे देखें

Dec 14, 2022
12:39 pm

क्या है खबर?

जेमिनिड उल्का वृष्टि इस साल की सबसे बड़ी उल्का वृष्टि है। इसे इस साल 14 और 15 दिसंबर की रात अच्छे से देखा जा सकता है। इस दौरान जेमिनिड उल्का वृष्टि लगभग 150 उल्का प्रति घंटे की दर से रात 2 बजे सबसे चरम पर होगी। बता दें, जब पृथ्वी उल्कापिंड 3200 फेटन द्वारा पीछे छोड़े गए रास्ते से गुजरती है, तो कुछ उल्कापिंड ऊपरी वायुमंडल में जल जाते हैं, जो जेमिनिड उल्का वृष्टि के रूप में दिखते हैं।

जानकारी

जेमिनिड उल्का वृष्टि कैसे देखें?

जेमिनिड उल्का वृष्टि का नाम जेमिनी तारामंडल से मिला है क्योंकि उल्का बौछार की उत्पत्ति वहीं से होती है। यह उल्का वृष्टि देखने के लिए कई अन्य खगोलीय घटनाओं के विपरीत आपको किसी विशेष उपकरण की आवश्यकता नहीं होती है। उल्का वृष्टि का सबसे अच्छा दृश्य देखने के लिए, शहर की चमकदार रोशनी से दूर एकांत स्थान खोजें। बता दें, लोगों ने 1966 में विशाल उल्का वृष्टि का अनुभव किया था, तब उन्हें लियोनिद तूफान का सामना करना पड़ा था।