जालसाजों ने बॉस बनकर धोखाधड़ी करने का निकाला नया तरीका
इन दिनों जालसाज आपके बॉस या किसी बड़े अधिकारी का रूप धरकर आपको ठगने में लगे हैं। इसके लिए वे व्हाट्सऐप, ईमेल, टीम या SMS जैसे मैसेजिंग चैनल का इस्तेमाल करते हैं।
ये धोखेबाज पहले नकली प्रोफाइल और मिलते-जुलते ईमेल ID बनाते हैं। फिर वे आपको तुरंत पैसे ट्रांसफर करने या किसी बिल का भुगतान करने के लिए अर्जेंट मैसेज भेजते हैं। उनका मकसद होता है कि आप, बिना सोचे-समझे और जल्दी में उनकी बात मान लेंगे।
पैसे ट्रांसफर करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
ये धोखेबाज असली दिखने के लिए कंपनियों के लोगो की कॉपी कर लेते हैं और प्रोफाइल के नाम या ईमेल एड्रेस में थोड़ा-बहुत बदलाव कर देते हैं।
केवल किसी फोटो या ईमेल पर भरोसा न करें। पैसे भेजने से जुड़ी किसी भी अनुरोध को हमेशा किसी ऐसे फोन नंबर या दूसरे माध्यम से पुष्टि करें, जिसे आप जानते हैं।
अगर, आपको कुछ भी गड़बड़ लगे तो तुरंत इसकी शिकायत करें। एक छोटी-सी जांच आपको अपने पैसों के नुकसान से बचा सकती है।