नकली क्रिप्टो रिकवरी टूल्स कर रहे हैं पासवर्ड-डाटा की चोरी
क्रिप्टो वॉलेट खो देना अपने आप में काफी तनावपूर्ण होता है, लेकिन धोखेबाज ऑनलाइन नकली रिकवरी टूल्स की पेशकश करके इसे और भी बुरा बना रहे हं।
ये प्रोग्राम दावा करते हैं कि वे आपके क्रिप्टोकॉइन वापस दिला देंगे, लेकिन असल में ये आपके पासवर्ड और निजी जानकारी चुरा लेते हं। HP सिक्योरिटी लैब के एलेक्स हॉलैंड के मुताबिक, धोखेबाज लोगों की अपने क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट वापस पाने की चिंता का फायदा उठा रहे हैं।
धोखाधड़ी से बचने के लिए करें ये उपाय
HP को 'लॉस्ट क्रिप्टो वॉलेट्स फाइंडर- क्रिप्टोकरेंसी रिकवरी टूलकिट' नाम का एक टूल मिला था। यह टूल आसान अकाउंट रिकवरी का वादा करता था, लेकिन इसकी वेबसाइट बंद होने से पहले ही इसने कई संवेदनशील जानकारियां चुरा लीं।
विशेषज्ञ कहते हैं कि संदिग्ध वेबसाइट्स से कुछ भी डाउनलोड करने से बचें, हमेशा भरोसेमंद सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर का ही इस्तेमाल करें और अगर, आपको लगता है कि आप ऐसी किसी धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं तो अपने सभी जरूरी पासवर्ड तुरंत बदल लें। अपने डिजिटल वॉलेट को सुरक्षित रखने के लिए थोड़ी सतर्कता बरतना ही सबसे पहला कदम है।