Page Loader
सबसे अधिक दिनों तक अंतरिक्ष में रहने वाले अंतरिक्ष यात्री ने सुनीता विलियम्स को दी सलाह
फ्रैंक रुबियो ने सुनीता विलियम्स से की बात (तस्वीर: नासा)

सबसे अधिक दिनों तक अंतरिक्ष में रहने वाले अंतरिक्ष यात्री ने सुनीता विलियम्स को दी सलाह

Aug 30, 2024
12:31 pm

क्या है खबर?

सबसे अधिक समय तक अंतरिक्ष में रहने वाले नासा के अंतरिक्ष यात्री फ्रैंक रुबियो ने अपने अनुभव के आधार पर सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को सलाह दी है। अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) में फंसे इन दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को रूबियो ने सकारात्मक रहने और अच्छा काम जारी रखने का आग्रह किया है। उन्होंने गुरुवार (29 अगस्त) को विलियम्स से बात की और इस बात पर गर्व व्यक्त किया कि कैसे उन्होंने और विल्मोर ने हालात का सामना किया है।

बयान

रूबियो ने क्या कहा?

रूबियो ने ह्यूस्टन में नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर से एसोसिएटेड प्रेस को बताया, "वे बहुत बढ़िया काम कर रहे हैं, वास्तव में वहां सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए हुए हैं, एक बेहतरीन उदाहरण पेश कर रहे हैं और स्पेस स्टेशन पर बहुत सारा अतिरिक्त काम निपटा रहे हैं।" रुबियो ने आग कहा, "उन्होंने कठिन हालात से निपटने में शानदार काम किया है। उनके परिवार की तरह ही उनके परिवारों को भी योजनाओं में बदलाव के कारण त्याग करना पड़ा है।"

समय

रुबियो कितने दिन रहे हैं अंतरिक्ष में?

अपनी एक यात्रा पर लगातार सबसे अधिक समय अंतरिक्ष में बिताने का रिकॉर्ड अंतरिक्ष यात्री रुबियो के पास है, जो लगातार 371 दिनों तक ISS पर रहे थे। वे 27 सितंबर, 2023 को पृथ्वी पर वापस आए थे। बता दें, बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में खराबी आने की वजह जे विलियम्स और विल्मोर 2 महीने से अधिक समय से ISS पर फंसे हुए हैं। नासा ने कहा है कि वे फरवरी, 2025 से पहले पृथ्वी पर वापस नहीं आ सकेंगे।