Page Loader
बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान अंतरिक्ष यात्रियों के बगैर 7 सितंबर को आएगा पृथ्वी पर वापस
बोइंग स्टारलाइनर 7 सितंबर को आएगा पृथ्वी पर वापस (तस्वीर: नासा)

बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान अंतरिक्ष यात्रियों के बगैर 7 सितंबर को आएगा पृथ्वी पर वापस

Aug 30, 2024
11:16 am

क्या है खबर?

बोइंग का स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान तकनीकी समस्या की वजह से 2 महीने से अधिक समय से अंतरिक्ष में अटका हुआ है। नासा ने बीते दिन (29 अगस्त) कहा है कि स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान को 7 सितंबर को बगैर अंतरिक्ष यात्रियों के पृथ्वी पर वापस लाया जाएगा। अंतरिक्ष यान में खराबी की वजह से ही नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अपने साथ ही बुच विल्मोर के साथ अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) में फंसी हुई हैं।

योजना

क्या है नासा की योजना?

नासा ने घोषणा की कि स्टारलाइनर अगले शनिवार (6 सितंबर) से पहले ISS से पृथ्वी पर वापस नहीं आएगा, बशर्ते मौसम अनुकूल हो और कोई तकनीकी समस्या न आए। योजना के अनुसार, अंतरिक्ष यान 7 सितंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 03:34 बजे पर अनडॉक हो जाएगा और 6 घंटे बाद न्यू मैक्सिको के व्हाइट सैंड्स स्पेस हार्बर में पैराशूट के नीचे उतरेगा। स्टारलाइनर के थ्रस्टर्स में समस्या है। इसी वजह से इसे बगैर यात्रियों के पृथ्वी पर वापस लाया जाएगा।

वापसी

दोनों अंतरिक्ष यात्री कब और कैसे आएंगे वापस?

स्टारलाइनर मिशन के दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित वापस लाने के लिए नासा, स्पेस-X के साथ एक बैकअप योजना पर काम कर रही है। योजना के अनुसार, नासा के दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को फरवरी, 2025 तक स्पेस-X के क्रू ड्रैगन कैप्सूल से पृथ्वी पर वापस लाया जाएगा। हालांकि, अंतरिक्ष एजेंसी अभी तक कोई सटीक तिथि तय नहीं कर पाई है कि दोनों अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर कब तक सुरक्षित वापस आ पाएंगे।