Page Loader
फ्रांस: सरकारी काम के लिए इस्तेमाल होने वाले फोन्स में टिक-टॉक के इस्तेमाल पर लगी रोक
टिकटॉक को लेकर साइबर सुरक्षा की चिंता बढ़ती जा रही है (तस्वीर: अनस्प्लैश)

फ्रांस: सरकारी काम के लिए इस्तेमाल होने वाले फोन्स में टिक-टॉक के इस्तेमाल पर लगी रोक

Mar 24, 2023
07:00 pm

क्या है खबर?

फ्रांस ने सरकारी काम के लिए कर्मचारियों द्वारा उपयोग किये जाने वाले फोन्स में टिक-टॉक समेत अन्य मनोरंजक एप्लिकेशन डाउनलोड करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अन्य यूरोपीय देशों में टिक-टॉक पर प्रतिबंध लगने के बाद फ्रांस के सूचना प्रसारण मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा, "सरकार ने लोक सेवकों को दिए जाने वाले फोन पर मनोरंजक एप्लिकेशन डाउनलोड करने और इंस्टॉल करने पर अब से प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।"

प्रतिबंध

फ्रांस से पहले ये देश टिक-टॉक पर लगा चुके हैं प्रतिबंध

फ्रांस से पहले न्यूजीलैंड और यूनाइटेड किंगडम (UK) ने साइबर सुरक्षा चिंताओं के कारण सरकारी स्मार्टफोन पर टिक-टॉक के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। यूरोपीय संघ परिषद, यूरोपीय संसद और यूरोपीय आयोग के कर्मचारियों के फोन पर टिक-टॉक के इस्तेमाल पर पाबंदी है। इससे पहले भारत सरकार ने भी सुरक्षा और निजता चिंताओं के कारण टिक-टॉक पर प्रतिबंध लगा दिया था। कनाडा ने भी अपने सरकारी अधिकारियों से टिक-टॉक ऐप का इस्तेमाल नहीं करने को कहा है।