फ्लिपकार्ट पर आप ऐपल आईफोन 16 (128GB) को केवल 19,655 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीद सकते हैं। इसकी असल कीमत 69,900 रुपये है।
यह इतनी बड़ी छूट बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर के मेल से मिल रही है। अगर, आप लंबे समय से अपने फोन को अपग्रेड करने की सोच रहे थे तो यह मौका आपके लिए अच्छा हो सकता है।
इन कार्डों पर मिलेगी छूट
3,495 रुपये की छूट पाने के लिए आपके पास फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड होना जरूरी है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर आपको 46,750 रुपये तक की और बचत हो सकती है।
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की तरफ से भी एक ऑफर दिया जा रहा है, जिसमें कुछ शर्तों के साथ 3,970 रुपये की छूट मिल सकती है। बस, खरीदारी करते समय अपनी योग्यता और अपने डिवाइस की जानकारी जरूर देख लें।