फ्लिपकार्ट फ्रीडम सेल 8 अगस्त से होगी शुरू, कई उत्पादों पर मिलेगा फायदा
टेक्नोलॉजी
फ्लिपकार्ट की फ्रीडम सेल 8 अगस्त से शुरू हो रही है, जो स्वतंत्रता दिवस पर खरीदारी के लिए एक शानदार मौका लेकर आ रही है।
इस सेल में आईफोन 17 और सैमसंग गैलेक्सी S25 से लेकर टीवी, इयरफोन और लैपटॉप तक हर चीज पर आपको भारी छूट मिलेगी।
अगर, आप फ्लिपकार्ट प्लस या ब्लैक मेंबर हैं तो आपको 7 अगस्त को ही इन डील्स का फायदा उठाने का मौका मिल सकता है।
SBI कार्ड पर मिलेगी अतिरिक्त छूट
SBI क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए फ्लिपकार्ट 10 फीसदी की अतिरिक्त छूट मिलेगी। यह खास ऑफर सामान्य भुगतान और EMI दोनों तरह की खरीद पर लागू होगा। इतना ही नहीं, एक्सचेंज बोनस और EMI के और भी आकर्षक ऑफर्स भी आपको दिए जाएंगे।
इसके अलावा, सीमित समय के लिए 'टिक-टॉक डील्स', 'रश ऑवर्स' और 'मेड इन इंडिया' सेक्शन में भी खास डील्स मिलेंगी, जहां आप शानदार बचत कर सकते हैं।