दमदार फीचर्स के साथ 60,000 रुपये से कम कीमत वाले पांच पावरफुल लैपटॉप
क्या है खबर?
देश में कई टेक कंपनियां अपने लैपटॉप समय-समय पर नए फीचर्स के साथ लॉन्च करती रहती हैं, जो काफी महंगे और बजट सेगमेंट में पेश किए जाते हैं।
यहां पर हम आपको 60,000 रुपये से कम की कीमत वाले लैपटॉप की जानकारी देने जा रहे हैं, जो आपके काम आ सकते हैं।
आइए जानते हैं कि 60,000 रुपये से कम कीमत में कौन-कौन से लेटेस्ट लैपटॉप बाजार में उपलब्ध हैं।
#1
आसुस वीवोबुक प्रो 14 OLED लैपटॉप
आसुस वीवोबुक प्रो 14 OLED लैपटॉप में 14 इंच की 2.8K (2,880×1,800 पिक्सल) OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है।
लैपटॉप में AMD Ryzen 7 5800H प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जिसे 16GB DDR4 रैम और 512GB PCIe 3.0 SSD स्टोरेज से जोड़ा गया। लैपटॉप में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
लैपटॉप में 50WHr की बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
भारतीय बाजार में लैपटॉप की कीमत 59,990 है।
#2
HP विक्टस 16 लैपटॉप
HP विक्टस 16 लैपटॉप में 16 इंच (2560 x 1440 पिक्सल) की LED डिस्प्ले दी गई है।
लैपटॉप में AMD रेजेन 7 5800H का प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 32GB DDR4 रैम और 1TB SSD के साथ जोड़ा गया है। ग्राफिकल फंक्शंस को मैनेज करने के लिए लैपटॉप में Nvidia GeForce RTX 3060 ग्राफिक्स कार्ड दिया गया है।
इसमें वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ ब्लूटूथ की सुविधा भी दी गई है।
लैपटॉप की कीमत 57,200 रुपये है।
#3
लेनोवो आइडियापैड गेमिंग 3 लैपटॉप
लेनोवो आइडियापैड गेमिंग 3 में 15.6 इंच की फुल HD रेजोल्यूशन IPS LCD दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है।
यह लैपटॉप Ryzen 5 5600H के साथ आता है, जो कि AMD के Zen 3 आर्किटेक्चर पर आधारित 6-कोर/12-थ्रेड चिप है। प्रोसेसर को GTX 1650 के साथ जोड़ा गया है।
यह लैपटॉप 8GB DDR4 3200MHz रैम और 512GB NVMe SSD से जुड़ा है।
भारतीय बाजार में लैपटॉप की कीमत 59,990 रुपये है।
#4
आसुस वीवोबुक 16X1 लैपटॉप
आसुस वीवोबुक 16X1 लैपटॉप में 16 इंच की फुल HD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,920x1,200 पिक्सल है। इसके डिस्प्ले में 300 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है।
लैपटॉप में AMD Ryzen 7 5800H प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जिसे 16GB DDR4 रैम और 512GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
लैपटॉप में 50WHr की बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
भारतीय बाजार में लैपटॉप की कीमत 54,990 रुपये है।
#5
MSI मॉडर्न 15 लैपटॉप
MSI मॉडर्न 15 लैपटॉप में 15.6 इंच की फुल HD IPS LCD है, जिसमें 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट है। यह Ryzen 7 5700U सीरीज के प्रोसेसर के साथ आता है।
ग्राफिक्स के लिए यह Intel Iris Xe द्वारा संचालित है।
लैपटॉप में 8GB रैम दी गई है, जिसे 64GB तक बढ़ाया जा सकता है। इंटरनल स्टोरेज 512GB NVMe SSD भी है।
लैपटॉप में 52WHr की बैटरी दी गई है।
भारतीय बाजार में लैपटॉप की कीमत 55,990 रुपये है।