मेटा के नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल म्यूज पर यूनाइटेड किंगडम (UK) के नियामकों की पैनी नजर है। फाइनेंशियल कंडक्ट अथॉरिटी (FCA) का कहना है कि अगर, यह AI टूल ऐसी वित्तीय सेवाओं को संभालने लगता है, जो नियम-कानूनों के दायरे में आती हैं, जैसे कि वित्तीय सलाह, भुगतान सेवाएं और वित्तीय प्रचार तो उसे सख्त नियमों का पालन करना होगा। अभी के लिए म्यूज UK में आपके बैंकिंग डाटा तक नहीं पहुंचेगा और न ही कोई व्यक्तिगत वित्तीय सलाह देगा, लेकिन आगे चलकर इसमें बदलाव हो सकता है।
म्यूज के एक करोड़ से ज्यादा डाउनलोड
FCA लोगों को याद दिला रहा है कि AI टूल के साथ अपनी निजी जानकारी साझा करते समय सावधान रहें और अगर, कुछ गलत होता है तो अपने अधिकारों को जानें।
मेटा को उम्मीद है कि नियमकों से हरी झंडी मिलने के बाद वह म्यूज को UK की बैंकिंग सेवाओं से जोड़ पाएगा। इस सितंबर में अमेरिका में लॉन्च होने के बाद से म्यूज को एक करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। इसलिए, जैसे-जैसे टेक और फाइनेंस एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं, यह टूल काफी अहम हो सकता है।