क्यों ऐपल आईफोन 18 प्रो सीरीज होगी महंगी? सितंबर में होगा लॉन्च
ऐपल का आईफोन 18 प्रो सीरीज सितंबर में लॉन्च होगा। यह पिछले साल के मॉडल से 200 डॉलर (करीब 18,000 रुपये) तक महंगा हो सकता है।
विश्लेषक बताते हैं कि इसकी मुख्य वजह महंगे कंपोनेंट्स हैं, खासकर मेमोरी चिप्स, जिनकी वजह से कुल लागत उम्मीद से कहीं ज्यादा बढ़ गई है।
भारत में कितनी होगी कीमत?
अमेरिका में आईफोन 18 प्रो की शुरुआती कीमत 1,249 से 1,299 डॉलर (करीब 1.1-1.2 लाख रुपये) के बीच रहने का अनुमान है, वहीं प्रो मैक्स की कीमत 1,349 से 1,399 डॉलर (करीब 1.25-1.3 लाख रुपये) के बीच शुरू हो सकती है।
भारतीय खरीदारों को तो और भी ऊंची कीमतों के लिए तैयार रहना होगा। मेमोरी चिप की वैश्विक कमी और भारत में पहले से ही ज्यादा स्थानीय कीमतों में प्रो मॉडल की कीमत 1.34 लाख रुपये से ऊपर और प्रो मैक्स की 1.49 लाख रुपये से भी ज्यादा हो सकती है। ऐपल अपने सितंबर इवेंट में ही इसकी पूरी जानकारी देगा।