गूगल के पूर्व CEO एरिक श्मिट ने AI को लेकर दी बड़ी चेतावनी
टेक्नोलॉजी
गूगल के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एरिक श्मिट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की तेज तरक्की को लेकर एक बड़ी चेतावनी दे रहे हैं।
उनका कहना है कि अगले 5 सालों में AI सिस्टम इतने एडवांस हो सकते हैं कि उनके काम करने का तरीका विशेषज्ञों के लिए भी समझ पाना मुश्किल हो जाएगा।
उन्होंने सीधे शब्दों में कहा, "प्लग निकाल दो और हमें समझ ही नहीं आएगा कि वे क्या कर रहे हैं।"
AI के फायदे भी गिनाए
श्मिट ने AI की कुछ नई सफलताओं का भी जिक्र किया है। इनमें AI एजेंट और ऐसी तकनीक शामिल है, जो साधारण लिखे हुए टेक्स्ट को काम करने वाले सॉफ्टवेयर में बदल सकती है।
इनसे विज्ञान और मेडिकल के बड़े-बड़े मसले सुलझाने में काफी सहायता मिल सकती है, लेकिन उन्हें डर है कि अगर हमने ध्यान नहीं दिया तो ये ताकतवर टूल इंसानों के नियंत्रण से बाहर निकल सकते हैं।