अमेजन की वाई-फाई सुविधा लेने पर एलन मस्क ने डेल्टा एयरलाइंस पर कसा तंज
एलन मस्क ने डेल्टा एयरलाइंस का मजाक बनाया है क्योंकि कंपनी ने अपने स्टारलिंक की जगह अमेजन के लियो को इन-फ्लाइट वाई-फाई के लिए चुना है।
उन्होंने एक्स पर चुटकी लेते हुए कहा, "किसी AI को सैंडबॉक्स (सीमित दायरे में) में रखने करने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि उसे डेल्टा की उड़ान में बिठा दो। उसे इंटरनेट तक पहुंचने का कोई मौका ही नहीं मिलेगा।"
AI की सुरक्षा जांच को लेकर मस्क की यह टिप्पणी से उनका इशारा है कि डेल्टा का अमेजन लियो वाई-फाई आपको और आपके AI को इंटरनेट से कटा हुआ छोड़ सकता है।
यूनाइटेड एयरलाइंस ने स्टारलिंक को चुना
डेल्टा की योजना है कि वह अपने लगभग आधे बेड़े पर अमेजन लियो वाई-फाई को लागू करे। कंपनी ने 2028 तक यह सेवा देना शुरू करने का लक्ष्य रखा है और भविष्य के अपग्रेड के लिए अमेजन के साथ साझेदारी की है। दूसरी तरफ, यूनाइटेड एयरलाइंस पहले से ही अपने एक-तिहाई से ज्यादा बेड़े पर स्टारलिंक की सुविधा दे रही है।
डेल्टा ने कहा, "यह समझौता हमें आज दुनिया को बेहतर तरीके से जोड़ने के लिए सबसे तेज और सबसे किफायती तकनीक देता है।" कंपनी ने आगे कहा, "इसके जरिए एक ऐसे वैश्विक लीडर के साथ हमारा काम और मजबूत होता है, जो भविष्य के लिए हमारी ही तरह आगे बढ़कर कुछ नया करने की सोच रखता है।"