एलन मस्क चाहते हैं कि लोग इसी साल पेश किए गए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एजेंट ग्रोक बॉट्स को कर्मचारियों की एक टीम की तरह देखें।
उनकी सलाह है कि हर बॉट को एक स्पष्ट काम दिया जाए और उनमें से किसी एक को मैनेजर बनाया जाए, ताकि किसी भी AI पर काम का ज्यादा बोझ न पड़े और वह किसी भी काम में लापरवाही न करे।
यूजर्स कर रहे कई ग्रोक बॉट्स का इस्तेमाल
ग्रोक बॉट्स अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कई तरह के डिजिटल काम संभाल सकते हैं। मस्क मानते हैं कि आने वाले समय में ये बॉट्स एक पूरे बिजनेस को चला सकते हैं, जिसमें हर एक बॉट अपना काम वैसे ही करेगा जैसे असली कर्मचारी करते हैं।
कुछ यूजर्स तो अभी से ही फैक्ट-चेकिंग या सोशल मीडिया जैसे कामों के लिए कई बॉट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं और ये सभी एक मुख्य बॉट के निर्देशों के तहत काम करते हैं।
यह ठीक वही है, जिसकी कल्पना मस्क AI की मदद से काम को और व्यवस्थित और तेज बनाने के लिए कर रहे थे।