डिज्नी ने AI के उपयोग को लेकर इंजीनियर्स पर कसी नकेल
दिग्गज मनोरंजन कंपनी डिज्नी अब अपने इंजीनियर्स के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स के इस्तेमाल को लेकर पहले से ज्यादा गंभीर हो गई है।
प्रोडक्ट इंजीनियरिंग के प्रमुख आंद्रे रोहे ने इंजीनियर्स से 'टोकनमैक्सिंग' से बचने को कहा है। बिना कोई उपयोगी काम किए ही बहुत सारे AI क्रेडिट्स खत्म करना टोकनमैक्सिंग कहलाता है।
उनका साफ कहना है कि AI का इस्तेमाल ऐसे हो कि वह संसाधनों की बर्बादी न करे, बल्कि वाकई में काम को बेहतर बनाए।
AI एडॉप्शन डैशबोर्ड लॉन्च किया
इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए डिज्नी ने एक 'AI एडॉप्शन डैशबोर्ड' भी लॉन्च किया है। यह डैशबोर्ड बताता है कि इन टूल्स का कितना और कैसे इस्तेमाल हो रहा है।
इसका मकसद सिर्फ ज्यादा उपयोग को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि समझदारी से इनके इस्तेमाल को प्रोत्साहित करना है।
हालांकि, इस साल की शुरुआत में OpenAI के साथ डिज्नी की डील नहीं हो पाई थी, फिर भी कंपनी की टीमें कोडिंग को तेज करने के लिए AI के साथ नए-नए प्रयोग जारी रखे हुए हैं।