डेल ने भारत में प्रोफेशनल हेडसेट की एक नई सीरीज लॉन्च की है। इसमें प्रो 3 वायर्ड और प्रो 3 वायरलेस एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC), प्रो 5 वायर्ड ANC और प्रो 5 वायरलेस ANC शामिल हैं। जल्द ही प्रो 7 वायरलेस ANC भी बाजार में आएगा।
इन हेडसेट को खास तौर पर वर्क कॉल के लिए तैयार किया गया है। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित माइक्रोफोन नॉइज कैंसलेशन की सुविधा है, जो आपकी आवाज को बिल्कुल साफ रखती है, भले ही आपके आस-पास कितना भी शोर हो।
कुछ मॉडल्स में एक्टिव नॉइज कैंसलेशन भी मिलता है, जिससे आप काम पर और अच्छे से ध्यान लगा पाएंगे। यह नई लॉन्चिंग पिछले साल पेश किए गए डेल के प्रो प्लस ईयरबड्स TWS के बाद हुई है।
कितनी है डेल हेडसेट की कीमत?
इन डेल हेडसेट की कीमत 5,141 रुपये से शुरू होती है। यह शुरुआती वायर्ड मॉडल के लिए है, वहीं टॉप-एंड वायरलेस ANC वर्जन की कीमत 14,427 रुपये तक जाती है।
जल्द ही आने वाले प्रो 7 की कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है। सभी हेडसेट माइक्रोसॉफ्ट टीम और जूम के लिए सर्टिफाइड हैं, जिसका मतलब है कि वे गंभीर मीटिंग्स या ग्रुप प्रोजेक्ट्स के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
इनमें आरामदायक मेमोरी फोम ईयर कुशन मिलते हैं और आवाज की क्वालिटी भी शानदार है। वायर्ड वर्जन में USB टाइप-C और वायरलेस में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दी गई है। यह AI नॉइज फिल्टरिंग लंबी कॉल या पढ़ाई के दौरान आपकी आवाज को एकदम स्पष्ट बनाए रखेगी।