डीपसीक-हुआवे ने AI चिप्स के लिए टाइललैंग किया ओपन-सोर्स, एनवीडिया को मिलेगी टक्कर
चीनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी डीपसीक ने हुआवे के साथ एक अहम साझेदारी की है। इसके तहत दोनों कंपनियां हुआवे के एसेन्ड चिप्स के लिए नए प्रोग्रामिंग टूल तैयार करेंगी।
इसका मकसद AI हार्डवेयर के बाजार में एनवीडिया की मजबूत पकड़ को तोड़ना है। इस समझौते के तहत AI कंपनी अपनी टेक्नोलॉजी को स्मार्टफोन निर्माता के लिए ओपन-सोर्स करेगी।
साथ ही वे टाइललैंग नाम की एक नई प्रोग्रामिंग भाषा भी पेश करेंगे। यह हार्डवेयर की पूरी क्षमता का उपयोग करने के लिए बनाई गई है।
कोड लिखने में आएगी तेजी
टाइललैंग को इस तरह बनाया जा रहा है कि इसे एनवीडिया के CUDA से भी ज्यादा आसानी से इस्तेमाल किया जा सके। इससे डेवलपर्स को तेजी से और साफ-सुथरा कोड लिखने में मदद मिलेगी।
डीपसीक का कहना है कि वे एक ऐसी सार्वभौमिक भाषा चाहते हैं, जिससे चीनी चिप्स पर डेवलपमेंट का काम सभी के लिए आसान बन सके।
टाइललैंग को ओपन-सोर्स करके वे उम्मीद कर रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा डेवलपर्स इसे अपनाएंगे और इसका इस्तेमाल करेंगे।