बेंगलुरु में 5.5 साल बाद दिखेगा दुर्लभ धूमकेतु, जानिए देखने का तरीका
टेक्नोलॉजी
बेंगलुरु के लोगों को अगस्त की शुरुआत में आसमान में एक खास नजारा दिखाई देगा। धूमकेतु 10P/टेंपल 2 आसमान में 2 और 3 अगस्त को दिखाई देगा।
यह धूमकेतु हर 5.5 साल में एक बार पृथ्वी के करीब आता है। इसे आखिरी बार 2021 में देखा गया था। जून से इसकी चमक लगातार बढ़ रही है। इन 2 दिनों में यह सूरज और धरती दोनों के सबसे करीब रहेगा, इसलिए इसे देखना सबसे आसान होगा।
दूरबीन या टेलीस्कोप का लेना पड़ेगा सहारा
इसे देखने के लिए आपको दूरबीन या एक छोटा टेलीस्कोप काम में लेना होगा क्योंकि आप इसे नंगी आंखों से नहीं देख पाएंगे।
इसकी चमक 8 से 9 मैग्निट्यूड तक ही रहेगी। सबसे अच्छी तरह से देखने के लिए शहर की तेज रोशनी से दूर किसी अंधेरी जगह पर जाएं और आसमान में अपनी नजरें जमाएं। अगस्त की शुरुआत के बाद यह धूमकेतु फीका पड़ जाएगा और दूर निकल जाएगा।