आधे से ज्यादा यूजर स्मार्टफोन में पसंद कर रहे AI फीचर, अध्ययन में कई खुलासे
क्लाइंट मास्टर रिपोर्ट (CMR) के एक नई अध्ययन के मुताबिक, 71 फीसदी स्मार्टफोन यूजर्स हर दिन जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, वहीं 77 फीसदी लोग AI पावर्ड कैमरा फीचर्स को पसंद करते हैं।
यूजर्स के लिए भरोसा भी बहुत अहम है। 82 फीसदी लोगों का कहना है कि वे अपने फोन में AI पर तभी भरोसा करेंगे, जब डाटा के इस्तेमाल के बारे में पूरी जानकारी साफ-साफ दी जाए।
यूजर्स प्राइवेसी को भी देते हैं अहमियत
लगभग 61 फीसदी यूजर्स का मानना है कि अगर, AI सीधे उनके डिवाइस पर डाटा प्रोसेस करे तो काम तेजी से होता है और प्राइवेसी भी बनी रहती है।
चिपसेट का भी अपना महत्व है। 68 फीसदी लोगों का मानना है कि ये चिपसेट गेमिंग, स्पीड और बैटरी लाइफ को बेहतर बनाते हैं।
अध्ययन में यह बात भी सामने आई है कि जेन G (72 फीसदी) मिलेनियल्स (65 फीसदी) के मुकाबले फोन चुनते वक्त AI को थोड़ा ज्यादा अहमियत देती है। जहां तक बात है महिला यूजर्स की तो वे ज्यादातर कैमरा ऐप्स में AI का इस्तेमाल करती हैं, वहीं पुरुष उत्पादकता और कम्युनिकेशन से जुड़े कामों के लिए इसे ज्यादा पसंद करते हैं।