NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / क्लबहाउस यूजर्स को मिलेगा कमाई का विकल्प, रूम के ऊपर पिन कर पाएंगे लिंक
    अगली खबर
    क्लबहाउस यूजर्स को मिलेगा कमाई का विकल्प, रूम के ऊपर पिन कर पाएंगे लिंक
    क्लबहाउस क्रिएटर्स जल्द रूम्स में लिंक पिन कर पाएंगे।

    क्लबहाउस यूजर्स को मिलेगा कमाई का विकल्प, रूम के ऊपर पिन कर पाएंगे लिंक

    लेखन प्राणेश तिवारी
    Oct 26, 2021
    01:25 pm

    क्या है खबर?

    लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग ऐप क्लबहाउस जल्द यूजर्स को बाहरी लिंक्स शेयर करने का विकल्प देने वाली है।

    इसके अलावा यूजर्स अपने ऑडियो रूम्स को मॉनिटाइज कर सकेंगे, यानी कि उन्हें कमाई का विकल्प भी मिलेगा।

    सामने आया है कि नए बदलाव क्लबहाउस यूजर्स के लिए एंड्रॉयड और iOS प्लेटफॉर्म पर 27 अक्टूबर से किए जाएंगे।

    एंड्रॉयड यूजर्स के लिए लॉन्च होने के बाद क्लबहाउस ऐप का यूजरबेस तेजी से बढ़ा है और इसमें कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं।

    रिपोर्ट

    क्लबहाउस CEO ने दी नए बदलाव की जानकारी

    क्लबहाउस ऐप के CEO पॉल डेविडसन और ग्लोबल हेड ऑफ मार्केटिंग माया वॉटसन ने The Verge को बताया कि पिन्ड लिंक्स फीचर को जल्द सभी क्लबहाउस यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा।

    नए फीचर के साथ किसी ऑडियो रूम के मॉडरेटर्स बाहरी वेबसाइट या पेज का लिंक अपने रूम में सबसे ऊपर पिन कर सकेंगे।

    इन लिंक्स की मदद से रूम का हिस्सा बनने वाले स्पीकर्स और लिसनर्स को मॉडरेटर्स उनकी वेबसाइट या प्लेटफॉर्म पर भेज सकेंगे।

    सीमाएं

    नहीं शेयर कर सकेंगे कुछ लिंक्स

    रिपोर्ट में कहा गया है कि सुरक्षा से जुड़े मामलों को लेकर कुछ लिंक्स रूम में शेयर करने का विकल्प नहीं मिलेगा।

    हालांकि, डेविडसन ने साफ नहीं किया है कि किस तरह के लिंक्स क्लबहाउस रूम मॉडरेटर्स अपने रूम में शेयर नहीं कर पाएंगे।

    उन्होंने संकेत दिए हैं कि ओनलीफैन्स लिंक क्लबहाउस रूम्स में शेयर नहीं किए जा सकेंगे।

    इसके अलावा क्लबहाउस को ध्यान रखना होगा कि उसके प्लेटफॉर्म पर मालिशियस लिंक्स ना शेयर किए जाएं।

    फीचर

    मॉडरेटर्स को मिलेगा कमाई का विकल्प

    सामने आया है कि रूम में सबसे ऊपर कोई लिंक ऐड करने, एडिट करने या हटाने का विकल्प केवल मॉडरेटर्स को दिया जाएगा।

    इस लिंक पर टैप कर लिसनर्स अपने फेवरेट क्रिएटर को सपोर्ट कर सकेंगे और टिप भी दे पाएंगे।

    क्लबहाउस ने कहा है कि इन लिंक्स की मदद से होने वाले पेमेंट के बदले कंपनी की ओर से कोई कट नहीं लिया जाएगा।

    इस तरह क्रिएटर्स को कमाई का शुरुआती विकल्प मिलने वाला है।

    मॉनिटाइजेशन

    रूम्स में टिकट लगाने का विकल्प दिया जाएगा

    डेविडसन ने बताया है कि आने वाले महीनों में ऐप पर कई मॉनिटाइजेशन फीचर्स रोलआउट किए जाएंगे।

    इनसे जुड़ी जानकारी ऐप अपडेट्स के साथ ही यूजर्स को मिलेगी।

    इन फीचर्स में सीधे ऐप को मॉनिटाइज करने के अलावा सब्सक्रिप्शंस बेस्ड मॉडल शामिल हो सकता है।

    क्लबहाउस जल्द यूजर्स को ऑडियो रूम्स पर टिकट लगाने का विकल्प देने वाली है। इस तरह यूजर्स अपने पॉडकास्ट, बुक या दूसरे काम को प्रमोट कर पाएंगे।

    मोड

    म्यूजिक मोड के साथ आर्टिस्ट्स को बढ़ावा

    क्लबहाउस ने 'म्यूजिक मोड' शामिल किया है, जिसके साथ म्यूजीशियंस ऐप पर अपनी लाइव परफॉर्मेंस में बेस्ड साउंड शेयर कर पाएंगे।

    म्यूजिक मोड के साथ म्यूजीशियंस को स्पेशल टूल्स का एक सेट मिलेगा।

    नए म्यूजिक मोड फीचर के साथ म्यूजीशियंस को अपना म्यूजिक बाकी यूजर्स के साथ शेयर करने से पहले क्लबहाउस को ऑप्टिमाइज करने का विकल्प दिया जाएगा।

    कंपनी का कहना है कि इस तरह वे हाई-क्वॉलिटी और बेहतर स्टीरियो साउंड शेयर कर पाएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सोशल मीडिया
    मोबाइल ऐप्स
    क्लबहाउस ऐप

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    सोशल मीडिया

    व्हाट्सऐप पर टुकड़ों में रिकॉर्ड कर सकेंगे वॉइस मेसेजेस, यूजर्स को जल्द मिलेगा विकल्प फेसबुक
    मेगास्टार अमिताभ बच्चन की कुछ सर्वश्रेष्ठ फिल्में, जिन्हें आपको जरूर देखना चाहिए बॉलीवुड समाचार
    किशोर यूजर्स को खतरनाक कंटेंट से बचाएगी इंस्टाग्राम, 'टेक अ ब्रेक' फीचर भी मिलेगा फेसबुक
    अर्जुन कपूर ने किया अपनी नई फिल्म 'लेडी किलर' का ऐलान, देखिए पहला पोस्टर बॉलीवुड समाचार

    मोबाइल ऐप्स

    व्हाट्सऐप में आ रहे हैं दो बड़े फीचर्स, मजेदार होने वाली है चैटिंग फेसबुक
    कॉपीराइटेड कंटेंट को लेकर विवाद, गूगल प्ले स्टोर से हटाई गई यह भारतीय ऐप गूगल
    गूगल मेसेजेस में मिलेंगे ऑटो OTP डिलीशन और SMS-कैटेगरीज जैसे फीचर्स गूगल
    आपके फेसबुक लॉग-इन डीटेल्स चुरा सकती हैं ये एंड्रॉयड ऐप्स, फौरन करें डिलीट फेसबुक

    क्लबहाउस ऐप

    ट्विटर टाइमलाइन पर ही देख पाएंगे यूट्यूब वीडियो, जल्द मिलेगा नया फीचर ट्विटर
    फेक क्लबहाउस ऐप से रहें सावधान, एंड्रॉयड में फैला रही है खतरनाक मालवेयर एंड्रॉयड
    टेलीग्राम में आया क्लबहाउस ऐप जैसा वॉइस चैट 2.0 फीचर, ऐसे करेगा काम टेलीग्राम
    फेसबुक लाएगी क्लबहाउस जैसा ऑडियो रूम्स फीचर, सामने आए स्क्रीनशॉट्स फेसबुक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025