क्लाउडफ्लेयर CEO मैथ्यू प्रिंस ने AI एजेंट्स को छोटे बिजनेस के लिए बताया खतरा
टेक्नोलॉजी
क्लाउडफ्लेयर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मैथ्यू प्रिंस इस बात को लेकर चिंतित हैं कि नए जमाने के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल छोटे व्यवसायों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।
उनका मानना है कि ये स्मार्ट एजेंट, जो खरीदारी, कीमतों की जांच और डिलीवरी जैसे काम खुद ही संभाल सकते हैं, अंततः बड़ी कंपनियों को ही ज्यादा फायदा पहुंचाएंगे।
बाजार के एकीकरण के जोखिम की दी चेतावनी
प्रिंस का कहना है कि अगर, लोग AI एजेंट्स पर निर्भर होने लगेंगे तो बाजार में जानी-मानी बड़ी कंपनियां हावी हो सकती हैं। उन्होंने चेतावनी दी है, "अगर, बाजार में नए दिग्गज नहीं आ पाए तो कंपनियों का बहुत बड़े पैमाने पर विलय हो जाएगा।"
कुछ कंपनियां तो इस बदलाव के लिए पहले से ही कमर कस रही हैं। मॉर्गन स्टेनली अपने प्लेटफॉर्म्स को अपडेट कर रहा है, ताकि AI एजेंट सीधे उनके सिस्टम के साथ काम कर सकें।