LOADING...
तृषा-विजय की वायरल तस्वीर देख खुद को रोक नहीं पाईं चार्मी कौर, ये क्या कह दिया?
चार्मी कौर ने लगाई तृषा-विजय के रिश्ते पर मोहर

तृषा-विजय की वायरल तस्वीर देख खुद को रोक नहीं पाईं चार्मी कौर, ये क्या कह दिया?

Jun 24, 2026
10:52 am

क्या है खबर?

साउथ की मशहूर अभिनेत्री तृषा कृष्णन के जन्मदिन पर सुपरस्टार थलापति विजय के साथ उनकी एक फोटो खूब वायरल हुई। दोनों के अफेयर की चर्चाओं के बीच उनकी तस्वीर ने इंटरनेट पर पहले ही खलबली मचा रखी थी, वहीं इस पर मशहूर अभिनेत्री और निर्माता चार्मी कौर के एक कमेंट ने आग में घी डालने का काम किया है। आइए जानें चार्मी ने ऐसा क्या लिख दिया, जिससे तृषा-विजय के रिश्ते पर चर्चा और तेज हो गई।

पोस्ट

अनफॉलो और ब्रेकअप की अफवाहों के बीच तृषा का बड़ा धमाका

फिल्म 'लियो' में विजय के साथ काम कर चुकीं तृषा ने उनके साथ एक बेहद खुशमिजाज तस्वीर साझा कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इससे पहले 22 जून को जब तृषा ने विजय को मुबारकबाद नहीं दी थी तो सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ी थी कि उन्होंने विजय को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है और दोनों का ब्रेकअप हो गया है। फिर जैसे ही तृषा ने विजय के साथ अपनी तस्वीर साझा की, वो मिनटों में वायरल हो गई।

पुष्टि

तृषा-विजय के रिश्ते पर चार्मी कौर ने अनजाने में लगा दी मोहर

तृषा ने विजय को एक ऐसा इंसान बताया 'जो हर चीज को खास बना देता है।' इस पर चार्मी कौर ने दोनों को 'प्योर गोल्ड कपल....बागी' (सोने जैसी शुद्ध जोड़ी) कह दिया। बस फिर क्या था, दोनों के अफेयर की चर्चाएं जो थोड़ी शांत पड़ने लगी थीं, वो फिर से हवा पकड़ चुकी हैं। उरनके फैंस का कहना है कि चार्मी ने अनजाने में ही सही, पर दोनों के गुप्त रिश्ते को सार्वजनिक कर ही दिया है।

Advertisement

पुराना पोस्ट

चार्मी ने अपने इस पुराने पोस्ट से भी किया था इशारा

बता दें कि विजय ने साल 2026 के तमिलनाडु चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। उसी समय तृषा कृष्णन का जन्मदिन भी था। उस समय भी चार्मी कौर ने दोनों खुशियों को जोड़ते हुए तृषा को बधाई दी थी। उन्होंने कहा था कि ये जन्मदिन अब सिर्फ साधारण नहीं रहेगा, बल्कि विजय की जीत के जश्न के रूप में याद किया जाएगा। दरअसल, चार्मी ने तृषा को विजय के लिए भाग्यशाली मानते हुए ये बात कही थी।

Advertisement

परिचय

कौन हैं तृषा-विजय के रिश्ते पर कमेंट करने वाली चार्मी कौर?

चार्मी कौर ने अपने करियर की शुरुआत अभिनेत्री के रूप में की और उन्होंने तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में काम किया। उन्होंने कुछ हिंदी फिल्मों में भी अभिनय किया। उन्हें अमिताभ बच्चन के साथ 'बुड्ढा होगा तेरा बाप' और शाहिद कपूर संग 'आर राजकुमार' के एक गाने में देखा गया। फिर अभिनय छोड़ फिल्म प्रोडक्शन शुरू किया और अब वो सफल निर्माता हैं। उन्होंने विजय देवरकोंडा-अनन्या पांडे की 'लाइगर' जैसी पैन-इंडिया फिल्म का भी निर्माण किया है।

Advertisement