चीनी वैज्ञानिकों ने समुद्री पानी को पीने योग्य बनाने के लिए तैयार की किफायती तकनीक
टेक्नोलॉजी
चीनी वैज्ञानिकों ने एक ऐसी सोलर मशीन तैयार की है, जो समुद्री पानी को सुरक्षित पीने लायक बनाती है। यह मशीन सिर्फ सूरज की रोशनी और कुछ खास नैनो-सामग्रियों का इस्तेमाल करती है।
पहले के तरीकों में बहुत ज्यादा ऊर्जा खर्च होती थी, वहीं यह नया सिस्टम काफी किफायती है और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के सुरक्षा मानकों पर भी खरा उतरता है।
इस प्रोटोटाइप मशीन को एक साल तक खुले में इस्तेमाल किया गया और इस दौरान इसने 5 वर्ग मीटर खेत को पूरे फसल के मौसम में पानी भी दिया।
बिजली की कमी वाले इलाकों में ज्यादा उपयोगी
शोधकर्ताओं का अनुमान है कि करीब 2 साल के इस्तेमाल के बाद इसकी लागत बोतलबंद पानी से भी कम हो सकती है। यह उन जगहों के लिए खास तौर पर बनाई गई है, जहां सूरज की रोशनी तो खूब मिलती है, लेकिन बिजली की पहुंच नहीं। इससे पानी की किल्लत झेल रहे समुदायों को एक बड़ी राहत मिल सकती है।