एंथ्रोपिक ने चीनी कंपनियों पर लगाया चोरी से क्लाउड का इस्तेमाल करने का आरोप
अमेरिकी टेक कंपनी एंथ्रोपिक ने आरोप लगाया था कि चीनी कंपनियां गुपचुप तरीके से उसके क्लाउड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल्स का इस्तेमाल अपने सिस्टम बनाने में कर रही हैं।
चीन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। एंथ्रोपिक की रिपोर्ट में कुछ चीनी कंपनियों के नाम भी बताए गए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, अलीबाबा ने 3,500 से ज्यादा ऐसे अकाउंट इस्तेमाल किए, जिन्हें एंथ्रोपिक ने फर्जी बताया, वहीं मूनशॉट AI पर 5,380 अकाउंट्स के जरिए रिक्वेस्ट भेजने का आरोप है, जबकि डीपसीक पर 'डिस्टिलेशन अटैक' करने की बात कही गई है।
चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने इन दावों को तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करना बताया। उन्होंने कहा कि बीजिंग अच्छे के लिए AI का समर्थन करता है।
अलीबाबा ने क्लाउड से की 15 करोड़ से ज्यादा बातचीत
एंथ्रोपिक ने बताया कि मई से जुलाई के बीच अलीबाबा ने क्लाउड के साथ 15 करोड़ से भी ज्यादा बार बातचीत की। कंपनी ने आरोप लगाया कि अलीबाबा ने अपने क्यूवेन मॉडल को ट्रेनिंग देने के लिए 3,500 से ज्यादा फर्जी अकाउंट्स का इस्तेमाल किया।
मूनशॉट AI और डीपसीक पर भी ऐसे ही तरीके अपनाने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि इन बातचीत में कंपनी के अंदर के CCTV फुटेज जैसी संवेदनशील जानकारियां भी शामिल थीं। इससे डाटा की प्राइवेसी और नियमों के उल्लंघन को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।