तूफान ने रोकी चीन की चांद पर पानी की खोजने के मिशन की राह
चीन की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की खोज करने के लिए भेजे जाने वाले चांग ई-7 चंद्र मिशन की लॉन्चिंग को टाल दिया है। दरअसल, ट्रॉपिकल डिप्रेशन नरा की वजह से हैनान लॉन्च साइट के पास मौसम बहुत खराब हो गया है, जिसके चलते इस मिशन को टालना पड़ा है। चांग ई-7 मिशन को 25 अगस्त तक उड़ान भरनी थी, लेकिन अब यह सितंबर में ही लॉन्च हो पाएगा। अधिकारी अभी नई तारीख तय करने पर काम कर रहे हैं और उम्मीद है कि जल्द ही इसका ऐलान किया जाएगा।
रॉकेट और अंतरिक्ष यान को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया
चांग ई-7 मिशन का मुख्य लक्ष्य चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास पानी की बर्फ ढूंढना है। यह खोज इसलिए भी बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि चीन भविष्य में चंद्रमा पर अपना रिसर्च स्टेशन बनाना चाहता है और ऐसे में वहां पानी की उपलब्धता बहुत जरूरी होगी।
सही जगह पर उतरने के लिए समय का खास महत्व होता है। इसलिए, जब तक आसमान साफ नहीं हो जाता टीमें रॉकेट और अंतरिक्ष यान को सुरक्षित रखने के लिए भीतर ही उनकी पूरी सुरक्षा जांच कर रही हैं।