AI को बेकाबू होने से रोकने में जुटा चीन, अमेरिकी मॉडल्स पर कसेगा शिकंजा
चीन ताकतवर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल को इंसानी नियंत्रण से बाहर होने से रोकने के लिए अपनी कोशिशें तेज कर रहा है।
इसमें खासतौर पर अमेरिकी कंपनियों जैसे एंथ्रोपिक के मॉडल शामिल हैं। उसके शोधकर्ताओं ने भी इन खतरों के बारे में आगाह किया है।
अब क्योंकि AI की दौड़ में चीन और अमेरिका दोनों ही आगे चल रहे हैं तो उम्मीद है कि इन सिस्टम को नियंत्रण में रखने पर और ज्यादा ध्यान दिया जाएगा।
AI को खुद से काम करने से रोकने के उपाय
चीन के नए नियम बताते हैं कि वह AI से जुड़े खतरों को बहुत गंभीरता से ले रहा है। राज्य सुरक्षा मंत्री चेन यिक्सिन ने खासकर अमेरिका के एडवांस AI मॉडल को एक बड़ी चिंता बताया है।
इसके साथ ही चीन की 2025 की सुरक्षा योजना में अब इस बात पर भी गौर किया गया है कि अगर, AI अपने आप काम करने लगे तो क्या होगा? राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी स्पष्ट कहा है, "AI हमेशा इंसानी नियंत्रण में ही रहना चाहिए।"