2 दिन में दूसरी बार ठप हुई ChatGPT की सेवाएं, अमेरिका-भारत में यूजर परेशान
पिछले 2 दिन के भीतर ChatGPT दूसरी बार ठप पड़ गया। 28 जुलाई को अमेरिका और भारत के यूजर्स को चैटबॉट का इस्तेमाल करने या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इमेज बनाने में काफी दिक्कत हुई।
OpenAI ने एक्स पर इस समस्या को स्वीकार करते हुए बताया, "हमें पता है कि आप में से बहुत से लोगों को ChatGPT में इमेज बनाने में दिक्कत आ रही है और हम इसे जल्दी ठीक करने में लगे हुए हैं। असुविधा के लिए हमें खेद है।"
स्टेटस पेज ने की खराबी की पुष्टि
डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, इन दोनों घटनाओं के दौरान शिकायतों में जबरदस्त उछाल देखा गया। OpenAI के स्टेटस पेज ने भी इस बात की पुष्टि की कि इमेज जनरेशन सेवा बंद है और यूजर्स को आम दिनों के मुकाबले ज्यादा एरर का सामना करना पड़ रहा था।
यह घटना 25 जुलाई को आई वैसी ही एक तकनीकी खराबी के बाद हुई है। उस दिन भी अमेरिका, भारत और ब्रिटेन में हजारों यूजर्स ने ऐसी ही समस्याओं की शिकायत की थी।
कुछ यूजर्स को खाली स्क्रीन दिख रही थी तो कुछ अपने आप लॉग-आउट हो गए थे, जब तक कि उन दिक्कतों को पूरी तरह ठीक नहीं कर लिया गया।