कार्ल पेई के नेतृत्व वाला टेक ब्रांड नथिंग ने हाल ही में अपना पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित डिवाइस दिखाया है और यह कोई आम गैजेट नहीं है।
इसमें स्क्रीन के बजाय आपको रंगीन LED लाइट्स वाला एक मेटल बॉडी और एक फिजिकल बटन मिलता है।
पेई ने एक्स पर इसकी झलक दिखाई, जिसमें 2 कैप्सूल के आकार की लाल और हरी LED लाइट्स के साथ एक सफेद बटन दिख रहा है। इस बटन पर एक लाल डॉट भी है, जो शायद रिकॉर्डिंग शुरू करने के काम आता है।
डिवाइस AI बातचीत को बनाएगा स्वाभाविक
नथिंग बाजार में चल रहे पिंस या स्मार्ट ग्लास जैसे डिवाइस के पीछे नहीं भाग रही। इसके बजाय यह डिवाइस पूरी तरह से AI के इस्तेमाल को ज्यादा स्वाभाविक बनाने पर केंद्रित है।
यह शायद आपकी पिछली बातों को भी याद रख पाएगा और आसान बातचीत के लिए इसमें वॉयस रिकॉर्डिंग की सुविधा भी मिल सकती है।
फिलहाल इस डिवाइस का नाम गुप्त रखा गया है, लेकिन इसे दिसंबर में लॉन्च करने की तैयारी है।