फोन यूजर आपदा अलर्ट पर दे सकेंगे जवाब, सिस्टम होगा अपग्रेड
टेलीमैटिक्स विकास केंद्र (C-DOT), राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ मिलकर भारत के आपातकालीन अलर्ट सिस्टम को और बेहतर बना रहा है।
करीब एक साल में जब आपके फोन पर कोई आपदा अलर्ट आएगा तो आप उसका जवाब दे पाएंगे। आप अधिकारियों को यह बता सकेंगे कि आप सुरक्षित हैं, आपको निकालने के लिए मदद चाहिए या फिर दवा की जरूरत है।
इस पूरी कवायद का मकसद यह है कि जरूरतमंदों तक मदद तेजी से पहुंच सके।
अधिकारियों को मिलेगा रियल-टाइम अपडेट
इस नए सिस्टम से अधिकारियों को आपदा से प्रभावित लोगों से रियल-टाइम अपडेट मिल पाएंगे। इससे वे बचाव अभियानों को और बेहतर तरीके से व्यवस्थित कर सकेंगे।
इसके साथ ही, C-DOT एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित वॉयस फीचर भी तैयार कर रहा है, जो कई भारतीय भाषाओं में काम करेगा। इसकी मदद से यूजर्स आपात स्थिति में अपनी भाषा में बात कर सकेंगे और जवाब भी उसी भाषा में पा सकेंगे।