Page Loader
सुनीता विलियम्स को लेकर 26 जून को पृथ्वी पर वापस आएगा अंतरिक्ष यान
बोइंग स्टारलाइनर 26 जून को पृथ्वी पर आएगा वापस (तस्वीर: नासा)

सुनीता विलियम्स को लेकर 26 जून को पृथ्वी पर वापस आएगा अंतरिक्ष यान

Jun 19, 2024
10:46 am

क्या है खबर?

बोइंग के स्टारलाइनर कैप्सूल की पृथ्वी पर वापसी अब कुछ और दिनों के लिए टाल दी गई है। अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बताया है कि थ्रस्टर में समस्या और निर्धारित स्पेसवॉक के कारण स्टारलाइनर देरी से पृथ्वी पर लैंड करेगा। नासा ने घोषणा की है कि स्टारलाइनर अपने लॉन्च के लगभग 3 सप्ताह बाद 26 जून से पहले अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए अपना पहला मानव मिशन पूरा नहीं कर पाएगा।

स्पेसवॉक

24 जून को स्पेसवॉक करेंगे अंतरिक्ष

इस अंतरिक्ष मिशन के तहत नासा के अंतरिक्ष यात्री बैरी विल्मोर और सुनीता विलियम्स ISS की यात्रा पर गए हैं। नासा ने बताया है कि स्टारलाइनर कैप्सूल से ISS गए अंतरिक्ष यात्रियों के लिए एक स्पेसवॉक पहले से शेड्यूल है। दोनों अंतरिक्ष यात्री 24 जून को स्पेसवॉक करेंगे। स्पेसवॉक करने और लैंडिंग में देरी से अंतरिक्ष यात्रियों को और डाटा इकट्ठा करने और उसका विश्लेषण करने में थोड़ा अधिक समय मिलेगा।

लैंडिंग

कब लॉन्च किया गया था मिशन?

नासा ने इस मिशन को 5 जून को लॉन्च किया था। इस मिशन के तहत दोनों अंतरिक्ष यात्री एक हफ्ते तक ISS में मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों के साथ समय बिताने वाले थे और कई तकनीकी परीक्षण करने वाले थे। इसके साथ ही दोनों अंतरिक्ष यात्री स्पेसवॉक कर इस का रखरखाव भी करेंगे। 26 जून को अनडॉकिंग के लगभग 6 घंटे बाद यान न्यू मैक्सिको में व्हाइट सैंड्स मिसाइल रेंज या इसी तरह के अन्य पूर्व-निर्धारित स्थानों के रेगिस्तान में उतरेगा।