बोट ने निरवाना यूटोपिया 2 हेडफोन किए लॉन्च, शोर में भी साफ सुनाई देगी आवाज
बोट ने अपने नए ओवर-ईयर हेडफोन निरवाना यूटोपिया 2 ANC को लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 4,999 रुपये रखी गई है।
इन हेडफोन को म्यूजिक सुनने से लेकर गेम खेलने और कॉल्स पर बात करने जैसी सभी जरूरतों के लिए तैयार किया गया है।
इनमें एडाप्टिव हाइब्रिड एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) और ड्यूल ड्राइवर मिलते हैं, जिससे शानदार ध्वनि गुणवत्ता मिलती है।
10 मिनट की चार्जिंग में मिलेगा 12 घंटे का बैकअप
एक बार फुल चार्ज करने पर यह हेडफोन 80 घंटे तक का बैटरी बैकअप देते हैं। साथ ही, सिर्फ 10 मिनट चार्ज करने पर इन्हें 12 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है, जो हमेशा सफर में रहने वाले लोगों के लिए बहुत सुविधाजनक है।
ये हेडफोन हाई-रेज ऑडियो को सपोर्ट करते हैं और इनमें आरामदायक मेमोरी फोम ईयर कुशन दिए गए हैं। इन्हें आसानी से मोड़कर बैग में भी रखा जा सकता है।
ब्लूटूथ 5.4 और गूगल फास्ट पेयर की वजह से इन्हें आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है, वहीं बोट हियरेबल्स ऐप की मदद से आप अपनी EQ सेटिंग्स को अपनी पसंद के हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं।
ये हेडफोन कॉस्मिक ब्लैक और यूटोपियन व्हाइट कलर में उपलब्ध हैं। इनके साथ एक हार्ड केस भी मिलता है और इन्हें अभी ऑनलाइन खरीदा जा सकता है।