BMW ने अपनी फैक्ट्री में तैनात किए फिगर 03 ह्यूमनॉइड रोबोट
BMW ने अमेरिका के अपने स्पार्टनबर्ग प्लांट में फिगर AI के 4 फिगर 03 ह्यूमनॉइड रोबोट तैनात किए हैं। ये रोबोट हेलिक्स 02 सिस्टम पर काम करते हैं।
रोबोट्स अपने आप काम कर सकते हैं और इनकी सटीकता इंसानों जैसी ही है। ये ट्रॉली चलाने, अलग-अलग पार्ट्स छांटने और काम खत्म होने पर खुद चार्जिंग पर लौटने जैसे काम बड़ी आसानी से करते हैं।
माहौल के हिसाब से ढलने में माहिर
इन रोबोट्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये सिर्फ तय किए गए निर्देशों का ही पालन नहीं करते, बल्कि आस-पास के माहौल के हिसाब से खुद को ढाल भी लेते हैं।
नया फिगर 03 मॉडल इतना काबिल है कि अगर, कोई सामान अपनी जगह से हटा हो तो वो खुद उसे एडजस्ट कर सकता है। इसके अलावा, ये भारी ट्रॉली खींचने जैसे मुश्किल काम भी आराम से पूरे कर लेते हैं।
इस कदम के साथ BMW अब टेस्ला और यूनिट्री जैसी उन कंपनियों की कतार में शामिल हो गया है, जो दुनियाभर में एडवांस ह्यूमनॉइड रोबोटिक्स पर तेजी से काम कर रही हैं।