BMS ने मुंबई में खोला GCC, डाटा और टेक्नोलॉजी प्रोजेक्ट्स को देगा बढ़ावा
इंश्योरेंस और रीइंश्योरेंस के क्षेत्र में काम करने वाली वैश्विक ब्रोकर कंपनी BMS ने मुंबई में अपना नया ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) शुरू किया है।
इस नए सेंटर का मुख्य मकसद डाटा, विश्लेषण और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा देना है।
निपुण मपारा और संजीव पुजारी की अगुवाई में यह सेंटर BMS की दुनियाभर की टीमों के साथ मिलकर काम करेगा। इसका मकसद ब्रोकिंग, टेक और क्लाइंट सर्विसेज जैसे क्षेत्रों में नए-नए विचारों पर काम करना है।
सेंटर भारत में कंपनी की मौजूदगी करेगा मजबूत
मुंबई में खुला यह नया GCC, BMS के लिए एक अहम कदम है। इससे कंपनी अपने कामकाज में AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा पाएगी। EY ने इस सेंटर को तैयार करने में अहम भूमिका निभाई है, ताकि यह AI और डाटा के क्षेत्र में विशेषज्ञता का एक बड़ा केंद्र बन सके। ग्रुप मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) निक कुक ने बताया कि इस पहल से BMS अपने ग्राहकों को और बेहतर सर्विस के साथ बाजार में अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे निकल पाएगी।
इसके अलावा, यह सेंटर भारत में कंपनी की मौजूदगी को और मजबूत करेगा। यह बर्न्स ब्रेट इंडिया के साथ उनकी साझेदारी का भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह सब कंपनी की दुनियाभर के बाजारों में लगातार तरक्की करने की बड़ी योजना का ही हिस्सा है।