LOADING...
ब्लू ओरिजन आज लॉन्च करेगी अपना शक्तिशाली न्यू ग्लेन रॉकेट, ऐसे देख सकेंगे आप लाइव 
ब्लू ओरिजन आज लॉन्च करेगी अपना शक्तिशाली न्यू ग्लेन रॉकेट (तस्वीर: ब्लू ओरिजन)

ब्लू ओरिजन आज लॉन्च करेगी अपना शक्तिशाली न्यू ग्लेन रॉकेट, ऐसे देख सकेंगे आप लाइव 

Jan 13, 2025
08:58 am

क्या है खबर?

अरबपति जेफ बेजोस के स्वामित्व वाली अंतरिक्ष कंपनी ब्लू ओरिजन आज (13 जनवरी) अपने न्यू ग्लेन रॉकेट को लॉन्च करेगी। यू ग्लेन रॉकेट 2.5 अरब डॉलर (लगभग 200 अरब रुपये) की लागत से विकसित किया गया है। करीब 320 फीट ऊंचा यह रॉकेट 13 वर्षों से निर्माणाधीन था। यह पहली बार ब्लू रिंग पाथफाइंडर प्रोटोटाइप को लेकर उड़ान भरेगा। इस मिशन का उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमाणन प्राप्त करना और भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों के लिए मार्ग प्रशस्त करना है।

मिशन

न्यू ग्लेन और इसका महत्व

न्यू ग्लेन ब्लू ओरिजन का विशाल रियूजेबल रॉकेट, भारी भार ले जाने में सक्षम है। यह पृथ्वी की निचली कक्षा (LEO) में 45 टन और भूस्थिर स्थानांतरण कक्षा (GTO) में 13 टन भार पहुंचा सकता है। इसका पहला चरण 25 बार उपयोग किया जा सकेगा। इस मिशन में यह ब्लू रिंग पाथफाइंडर का परीक्षण करेगा, जो सैटेलाइट्स को ईंधन भरने और होस्ट करने में सक्षम है। यह रॉकेट स्पेस-X जैसे प्रतिद्वंद्वियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

लाइव

लाइव लॉन्च देखने की सुविधा

न्यू ग्लेन का लॉन्च लाइव देखा जा सकता है। इसकी लॉन्च विंडो भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे पर शुरू होगी, जिसमें 3 घंटे तक का समय होगा। ब्लू ओरिजिन की आधिकारिक वेबसाइट, यूट्यूब चैनल और एक्स प्लेटफॉर्म पर लॉन्च से 1 घंटे पहले लाइव स्ट्रीमिंग शुरू होगी। इसमें रॉकेट के प्रज्वलन और रियूजेबल चरण के महासागर में उतरने को दिखाया जाएगा। यह लाइव प्रसारण अंतरिक्ष विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए एक अनूठा अवसर प्रदान करेगा।

Advertisement

नाम

किसके नाम पर रखा गया है रॉकेट का नाम? 

यह रॉकेट अंतरिक्ष यात्री जॉन ग्लेन के नाम पर रखा गया है। 27 दिसंबर को इसके BE-4 इंजनों का सफल परीक्षण हुआ, जो 24 सेकंड तक फायर हुए। यह लॉन्च पहले अक्टूबर में होना था, लेकिन तकनीकी तैयारियों की कमी के कारण स्थगित कर दिया गया। रॉकेट का पहला चरण अटलांटिक महासागर में 'जैकलिन' नामक बर्गेस पर सुरक्षित उतरेगा। न्यू ग्लेन का यह मिशन ब्लू ओरिजन के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

Advertisement