NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / ब्लू ओरिजन का ऑल-फीमेल मिशन रहा सफल, कैटी पेरी समेत सभी महिलाएं पृथ्वी पर लौटीं
    अगली खबर
    ब्लू ओरिजन का ऑल-फीमेल मिशन रहा सफल, कैटी पेरी समेत सभी महिलाएं पृथ्वी पर लौटीं
    ब्लू ओरिजन का ऑल-फीमेल मिशन रहा सफल (तस्वीर: ब्लू ओरिजन)

    ब्लू ओरिजन का ऑल-फीमेल मिशन रहा सफल, कैटी पेरी समेत सभी महिलाएं पृथ्वी पर लौटीं

    लेखन बिश्वजीत कुमार
    Apr 15, 2025
    10:05 am

    क्या है खबर?

    अरबपति जेफ बेजोस की अंतरिक्ष कंपनी ब्लू ओरिजन ने अपने ऑल-फीमेल मिशन को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

    मशहूर गायिका कैटी पेरी समेत इस मिशन में शामिल सभी 6 महिलाएं सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लौट आई हैं। न्यू शेपर्ड रॉकेट ने कल शाम वेस्ट टेक्सास से उड़ान भरी और करीब 11 मिनट तक अंतरिक्ष में रहा।

    उड़ान के दौरान यात्रियों ने शून्य गुरुत्वाकर्षण का अनुभव किया और पृथ्वी से करीब 100 किलोमीटर ऊपर तक पहुंचे।

    सदस्य

    मिशन में शामिल रहीं जानी-मानी हस्तियां 

    इस खास मिशन में पेरी के अलावा बेजोस की मंगेतर लॉरेन सांचेज, CBS एंकर गेल किंग, पूर्व नासा वैज्ञानिक आइशा बोवे, नागरिक अधिकार कार्यकर्ता अमांडा गुयेन और फिल्म निर्माता केरियन फ्लिन शामिल थीं।

    उड़ान पूरी होने के बाद पेरी ने जमीन चूमी और अपनी बेटी डेजी को याद करते हुए एक फूल हवा में उड़ाया। गेल किंग ने भी भावुक होकर जमीन के साथ एक पल बिताने की बात कही है।

    सुरक्षा

    टेक्नोलॉजी और सुरक्षा रही पूरी तरह तैयार 

    ब्लू ओरिजन का न्यू शेपर्ड रॉकेट पूरी तरह से स्वायत्त था और इसे चलाने के लिए किसी पायलट की जरूरत नहीं पड़ी। रॉकेट और कैप्सूल दोनों ने पैराशूट और बूस्टर की मदद से सॉफ्ट लैंडिंग की।

    कंपनी का कहना है कि रॉकेट के इंजन से केवल जलवाष्प निकलता है, जिससे पर्यावरण को नुकसान नहीं होता।

    2 दिनों का विशेष प्रशिक्षण भी यात्रियों को दिया गया था, जिसमें आपात स्थिति, सुरक्षा और शून्य गुरुत्व अनुभव से जुड़ी जानकारी शामिल थी।

    प्रतिक्रियाएं 

    मिशन पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं 

    इस ऐतिहासिक उड़ान को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली रहीं।

    कुछ ने इसे महिला सशक्तिकरण और प्रेरणा का प्रतीक बताया, तो कुछ ने इसे केवल अमीरों के लिए मनोरंजन कहा। आलोचकों का कहना है कि ये अंतरिक्ष पर्यटन विज्ञान की बजाय सिर्फ शोहरत के लिए हो रहा है।

    वहीं, समर्थकों का मानना है कि यह तकनीक को आगे बढ़ाने और अंतरिक्ष को आम लोगों के लिए सुलभ बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ब्लू ओरिजन
    अंतरिक्ष
    जेफ बेजोस

    ताज़ा खबरें

    'आर्या 3' से कटा अल्लू अर्जुन का पत्ता, इस युवा अभिनेता के हाथ लगी फिल्म  अल्लू अर्जुन
    टोयोटा फॉर्च्यूनर और लेजेंडर के 48V माइल्ड-हाइब्रिड वेरिएंट लॉन्च, जानिए इनकी कीमत  टोयोटा
    राजीव शुक्ला बन सकते हैं BCCI के अंतरिम अध्यक्ष, जानिए इसके पीछे का कारण BCCI
    सिक्किम में सैन्य शिविर भूस्खलन की चपेट में आया; 3 की मौत, 6 लापता सिक्किम

    ब्लू ओरिजन

    आप भी करना चाहते हैं अंतरिक्ष की सैर? स्पेस फ्लाइट का टिकट दे रही है कंपनी अंतरिक्ष यात्री
    ESCAPADE मिशन क्या है, जिसे नासा मंगल ग्रह के लिए करेगी लॉन्च? नासा
    ब्लू ओरिजन ने 21 साल की लड़की को अंतरिक्ष में भेजा, बनाया रिकॉर्ड जेफ बेजोस
    नासा चाहती है स्पेस-X और ब्लू ओरिजन चंद्रमा पर पहुंचाएं सामान नासा

    अंतरिक्ष

    सुनीता विलियम्स ने की 4,576 बार पृथ्वी की परिक्रमा, बनाए ये रिकॉर्ड सुनीता विलियम्स
    सुनीता विलियम्स पृथ्वी पर लौटीं वापस, 9 महीने तक अंतरिक्ष में उन्होंने क्या खाया? सुनीता विलियम्स
    स्पेस शटल से कैसे अलग होता है स्पेस कैप्सूल, जिससे सुनीता विलियम्स आईं वापस? सुनीता विलियम्स
    चीन चंद्रमा पर लगाएगा टेलीस्कोप, ब्रह्मांड का अध्ययन करना होगा आसान चीन समाचार

    जेफ बेजोस

    इसी साल अमेजन के CEO पद से इस्तीफा दे देंगे जेफ बेजोस अमेजन
    कौन हैं जेफ बेजोस के बाद अमेजन के अगले CEO बनने वाले एंडी जेस्सी? अमेजन
    इंसानों को अंतरिक्ष में भेजने की क्षमता तैयार कर रहा इसरो, स्पेस टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा ISRO
    ड्रोन से सामान डिलीवर करेगी अमेजन, इस साल होगी शुरुआत अमेजन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025