NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / ब्लू ओरिजन का 10वां अंतरिक्ष पर्यटन मिशन सफल, भारतीय मूल के तुसार मेहता रहें शामिल
    अगली खबर
    ब्लू ओरिजन का 10वां अंतरिक्ष पर्यटन मिशन सफल, भारतीय मूल के तुसार मेहता रहें शामिल
    ब्लू ओरिजन का 10वां अंतरिक्ष पर्यटन मिशन रहा सफल (तस्वीर: ब्लू ओरिजन)

    ब्लू ओरिजन का 10वां अंतरिक्ष पर्यटन मिशन सफल, भारतीय मूल के तुसार मेहता रहें शामिल

    लेखन बिश्वजीत कुमार
    Feb 26, 2025
    12:18 pm

    क्या है खबर?

    जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजन ने 25 फरवरी को अपना 10वां अंतरिक्ष पर्यटन मिशन पूरा किया।

    इस उड़ान में भारतीय मूल के तुषार मेहता समेत 6 लोग सवार थे। रॉकेट ने टेक्सास से उड़ान भरी और थोड़ी देरी के बाद सफलतापूर्वक मिशन पूरा किया।

    मिशन को 'परफेक्ट 10' नाम दिया गया, क्योंकि यह ब्लू ओरिजन की 10वीं मानव अंतरिक्ष यात्रा थी। न्यू शेपर्ड रॉकेट पुन: उपयोग किया जा सकता है, जिसमें एक बूस्टर और एक कैप्सूल शामिल है।

    मिशन

    यात्रियों ने अंतरिक्ष में 10 मिनट बिताए

    मिशन के दौरान, रॉकेट ने अंतरिक्ष की सबऑर्बिटल सीमा तक उड़ान भरी, जहां यात्रियों को 10-12 मिनट तक भारहीनता का अनुभव करने का मौका मिला।

    टेकऑफ के 7 मिनट बाद बूस्टर वापस जमीन पर सुरक्षित उतर गया और 3 मिनट बाद कैप्सूल भी टेक्सास के रेगिस्तान में सुरक्षित लैंड हुआ।

    इस उड़ान को NS-30 नाम दिया गया, क्योंकि यह न्यू शेपर्ड रॉकेट का कुल 30वां मिशन था। अब तक, ब्लू ओरिजिन ने 52 लोगों को अंतरिक्ष में भेजा है।

    सदस्य

    तुषार मेहता समेत 6 यात्री शामिल

    इस मिशन में लेन बेस, जेसुस कैलेजा, एलेन चिया हाइड, डॉ. रिचर्ड स्कॉट, मेहता और एक अज्ञात यात्री शामिल थे।

    मेहता न्यूयॉर्क में एक हेज फंड में भागीदार हैं और MIT से भौतिकी और कण भौतिकी में पढ़ाई कर चुके हैं। वह और उनकी पत्नी समाजसेवा से भी जुड़े हैं। इस मिशन में लेन बेस की यह दूसरी उड़ान थी।

    हालांकि, ब्लू ओरिजन ने अब तक यह जानकारी नहीं दी है कि यात्रियों को कितनी कीमत चुकानी पड़ी है।

    यात्री 

    भारतीय मूल के दूसरे अंतरिक्ष यात्री 

    मेहता ब्लू ओरिजन के साथ अंतरिक्ष जाने वाले दूसरे भारतीय मूल के व्यक्ति बने। इससे पहले, गोपी थोटाकुरा इस कंपनी के साथ उड़ान भर चुके हैं।

    न्यू शेपर्ड यात्रियों को भारहीनता का अनुभव देता है और उन्हें पृथ्वी को अंतरिक्ष से देखने का दुर्लभ अवसर मिलता है।

    ब्लू ओरिजन के इस मिशन को अंतरिक्ष पर्यटन में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इस सफलता के बाद, कंपनी भविष्य में और लोगों को अंतरिक्ष में भेजेगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ब्लू ओरिजन
    अंतरिक्ष
    जेफ बेजोस

    ताज़ा खबरें

    टोयोटा फॉर्च्यूनर और लेजेंडर के 48V माइल्ड-हाइब्रिड वेरिएंट लॉन्च, जानिए इनकी कीमत  टोयोटा
    राजीव शुक्ला बन सकते हैं BCCI के अंतरिम अध्यक्ष, जानिए इसके पीछे का कारण BCCI
    सिक्किम में सैन्य शिविर भूस्खलन की चपेट में आया; 3 की मौत, 6 लापता सिक्किम
    प्रधानमंत्री मोदी 6 साल में पहली बार कनाडा में G-7 सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे नरेंद्र मोदी

    ब्लू ओरिजन

    आप भी करना चाहते हैं अंतरिक्ष की सैर? स्पेस फ्लाइट का टिकट दे रही है कंपनी अंतरिक्ष यात्री
    ESCAPADE मिशन क्या है, जिसे नासा मंगल ग्रह के लिए करेगी लॉन्च? नासा
    ब्लू ओरिजन ने 21 साल की लड़की को अंतरिक्ष में भेजा, बनाया रिकॉर्ड जेफ बेजोस
    नासा चाहती है स्पेस-X और ब्लू ओरिजन चंद्रमा पर पहुंचाएं सामान नासा

    अंतरिक्ष

    विशाल गुरुत्वाकर्षण कैसे पृथ्वी पर बचा रहा जीवन और यह क्या है? टेक्नोलॉजी
    2032 में पृथ्वी के लिए खतरा बन सकता है यह एस्ट्रोयड, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी  एस्ट्रोयड
    भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला होंगे नासा के एक्सिओम मिशन 4 के पायलट, जानिए क्या कहा  नासा
    सुनीता विलियम्स ने स्पेसवॉक में बनाया कीर्तिमान, ऐसा करने वाली पहली महिला अंतरिक्ष यात्री  सुनीता विलियम्स

    जेफ बेजोस

    इसी साल अमेजन के CEO पद से इस्तीफा दे देंगे जेफ बेजोस अमेजन
    कौन हैं जेफ बेजोस के बाद अमेजन के अगले CEO बनने वाले एंडी जेस्सी? अमेजन
    इंसानों को अंतरिक्ष में भेजने की क्षमता तैयार कर रहा इसरो, स्पेस टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा ISRO
    ड्रोन से सामान डिलीवर करेगी अमेजन, इस साल होगी शुरुआत अमेजन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025