Page Loader
ब्लू घोस्ट का चंद्र मिशन हुआ पूरा, लैंडर भावनात्मक मैसेज भेज कहा- शुभ रात्रि
ब्लू घोस्ट का चंद्र मिशन हुआ पूरा (तस्वीर: फायरफ्लाई एयरोस्पेस)

ब्लू घोस्ट का चंद्र मिशन हुआ पूरा, लैंडर भावनात्मक मैसेज भेज कहा- शुभ रात्रि

Mar 17, 2025
01:48 pm

क्या है खबर?

नासा समर्थित ब्लू घोस्ट लैंडर ने चंद्रमा पर अपना मिशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। फायरफ्लाई एयरोस्पेस का यह लैंडर 2 मार्च, 2025 को मैरे क्रिसियम क्षेत्र में उतरा था और वहां कई वैज्ञानिक प्रयोग किए। इसे चंद्र सतह, चंद्र मिट्टी और सौर हवा का अध्ययन करने के लिए भेजा गया था। यह पहला कॉमर्सियल यान था, जिसने चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की और अपने लक्ष्य से मात्र 100 मीटर की दूरी पर उतरकर बेहतरीन नेविगेशन सिस्टम का प्रमाण दिया।

मैसेज

ब्लू घोस्ट का भावनात्मक मैसेज

मिशन समाप्त होने के बाद ब्लू घोस्ट ने एक भावनात्मक मैसेज भेजा, जिसमें लिखा था, 'मिशन मोड से स्मारक मोड में जा रहा हूं। शुभ रात्रि दोस्तों।' इस मैसेज ने वैज्ञानिकों और अंतरिक्ष प्रेमियों को भावुक कर दिया, क्योंकि यह मानवता की अंतरिक्ष में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि को दर्शाता है। ब्लू घोस्ट अब चंद्रमा की सतह पर स्थायी रूप से रहेगा। निजी कंपनियां भविष्य में अंतरिक्ष यात्रा को और भी किफायती और सफल बना सकती हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें पोस्ट

योजनाएं

भविष्य की योजनाएं

फायरफ्लाई एयरोस्पेस 2026 में ब्लू घोस्ट मिशन 2 लॉन्च करने की योजना बना रही है, जिसमें एक रोवर तैनात किया जाएगा। इस रोवर का उद्देश्य चंद्र संसाधनों का अधिक विस्तार से अध्ययन करना है, जिससे चंद्रमा पर मानव बस्तियां बसाने की संभावनाएं मजबूत होंगी। यह मिशन सिर्फ तकनीकी प्रगति का ही संकेत नहीं देता, बल्कि यह भी दर्शाता है कि इंसान चंद्रमा को अब केवल जांच के लिए नहीं, बल्कि रहने योग्य स्थान बनाना चाहती है।